फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: करना है PF का बैलेंस चेक या जानना है ब्याज मिला या नहीं? तो यहां जान लें तरीका

Thu, 21 Aug 2025 07:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:01 AM IST
सार

PF Ki Passbook Kaise Check Karein: अगर आपको भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना है या ये जानना है कि आपको ब्याज मिला है या नहीं? तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf balance and interest and all check process
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

EPFO Account Balance Check Process In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि उसको बुढ़ापे में आर्थिक समस्याओं से न गुजरना पड़े। इसके लिए लोग अपने आज के खर्चों को पूरा करने के अलावा अपने आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। कोई किसी योजना में निवेश करता है, तो कोई कोई एलआईसी पॉलिसी लेता है, जबकि कई लोग बैंक में भी पैसा रखते हैं आदि। इसी तरह अगर आप नौकरी करते हैं तो शायद आपका पीएफ खाता भी होगा?



दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक तय अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। वहीं, इस पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है आदि। ऐसे में अगर आपका भी पीएफ खाता है और आपने इसे अब तक चेक नहीं किया है कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा है? क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर भी रही है या नहीं और आपको इस पर सालाना ब्याज मिला है या नहीं आदि? तो आप ये चेक करने का तरीका यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे चेक कर सकते हैं...

EPFO Update: how to check your pf balance and interest and all check process
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

क्यों चेक करते रहना चाहिए?

  • दरअसल, कई मामले ऐसे आते हैं जहां पर कंपनियां अपने कर्मचारियों की सैलरी में से पीएफ के नाम पर हर महीने उनकी सैलरी से पैसे काटती तो जरूर है, लेकिन उनके पीएफ खाते में जमा नहीं करती है। वहीं, क्या आपको सालाना मिलने वाला ब्याज मिल रहा है और आपके पीएफ खाते में कुल कितने पैसे जमा है आदि। इन सब बातों को जानने के लिए आप अपने पीएफ की पासबुक चेक कर सकते हैं।
EPFO Update: how to check your pf balance and interest and all check process
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पासबुक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने पीएफ खाते का कुल बैलेंस और बाकी चीजें जानना है तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ के पासबुक वाले आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाएं 
  • यहां पर आपको सबसे पहले लॉगिन करना होता है
  • पहले अपना यूएएन नंबर और फिर पासवर्ड भरें जिसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भर दें और फिर लॉगिन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf balance and interest and all check process
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब पासबुक लॉगिन होने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर 'पासबुक' वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'Select Member Id' में वो वाली आईडी चुननी है जिस कंपनी में आप मौजूदा समय में काम कर रहे हैं
  • आईडी चुनने के बाद आपके सामने उस कंपनी की आपकी पीएफ का पासबुक आ जाती है
विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf balance and interest and all check process
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'Current Balance' में आपके पीएफ खाते में कुल जमा पैसा दिखाता है और अलग से आपको पेंशन का पैसा भी यहां पर दिखता है
  • आप यहां पर देख सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में हर महीने कितने पैसे जमा हो रहे हैं
  • आपको ब्याज मिला है या नहीं और मिला है तो कितना मिला है आदि, ये सब आप यहां पर देख सकते है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed