फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आप भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आपका भी बंद हो सकता है पीएफ खाता

Fri, 12 May 2023 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 May 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
EPFO Rules and Regulations for PF Account Holders Know Major Things to Keep
किन कारणों की वजह से पीएफ खाता बंद हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

EPFO Rules: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती होंगी। सैलरी के अलावा कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह की अन्य सुविधाएं भी देती हैं। इनके अलावा सरकार की तरफ से नियमों के मुताबिक, नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन खातों में कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। आप इस पैसे को नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक पीएफ खाताधारक हैं, तो आपको ये जानना चाहिए कि कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आपका पीएफ खाता बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी वजह हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO Rules and Regulations for PF Account Holders Know Major Things to Keep
किन कारणों की वजह से पीएफ खाता बंद हो सकता है? - फोटो : iStock

इन कारणों से बंद हो सकता है आपका पीएफ खाता:-

नंबर 1

  • पीएफ खाता नौकरीपेशा लोगों का होता है। बात अगर इसके बंद होने की करें, तो अगर आप स्थाई रूप से विदेश जाकर रहने लगते हैं तो फिर आपका पीएफ खाता बंद कर दिया जाता है। इसलिए विदेश बसने से पहले अपने पीएफ खाते के काम को पूरा करके जाएं।
EPFO Rules and Regulations for PF Account Holders Know Major Things to Keep
किन कारणों की वजह से पीएफ खाता बंद हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • ऐसी स्थिति में भी आपका पीएफ खाता बंद हो सकता है, जब उसमें पिछले 36 महीने से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुई हो। अगर ऐसा होता है तो ईपीएफओ ऐसे पीएफ खातों को निष्क्रिय कैटेगरी में डाल देता है। इसलिए आप चेक करते रहें कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Rules and Regulations for PF Account Holders Know Major Things to Keep
किन कारणों की वजह से पीएफ खाता बंद हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • पिछली स्लाइड्स में बताए गए कारणों के अलावा आपका पीएफ खाता तब भी बंद हो सकता है, जब खाताधारक की किसी कारण मृत्यु हो जाती है। ऐसे खातों को ईपीएफओ की तरफ से निष्क्रिय मान लिया जाता है। हालांकि, जो ऐसे खातों में नॉमिनी होते हैं, वो इस खाते से मिलने वाले लाभ को ले सकता है।
विज्ञापन
EPFO Rules and Regulations for PF Account Holders Know Major Things to Keep
किन कारणों की वजह से पीएफ खाता बंद हो सकता है? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • आप अगर नौकरीपेशा और पीएफ खाताधारक हैं। साथ ही आप अपने पीएफ खाते से सारा रिटायरमेंट फंड निकाल चुके हैं। तब भी आपका खाता बंद हो जाता है। ऐसे खातों को ईपीएफओ निष्क्रिय मान लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed