Public Provident Fund: देश में बीते सालों में म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। कई लोग निवेश के इन क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि आज के समय कई लोग ऐसे हैं, जो निवेश के उन क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का कोई खतरा नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप इस स्कीम में 7,500 रुपये निवेश करके 24.4 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
PPF: इस सरकारी स्कीम में करिए 7.5 हजार रुपये निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 24.4 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन