फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफ कर्मचारी ध्यान दें: क्या 1 जुलाई से PF के पैसे निकाल पाएंगे UPI-ATM से? नौकरीपेशा लोग यहां जानें

Sat, 27 Jun 2026 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:54 AM IST
सार

PF Ke Paise UPI ATM Se Kab Se Nikal Payenge: ईपीएफओ का पोर्टल 26 जून से लेकर 29 जून की रात तक बंद है, लेकिन ये पोर्टल 1 जुलाई 2026 को फिर से शुरू हो जाएगा। तो क्या 1 जुलाई से ही लोग पीएफ के पैसे UPI या ATM से निकाल पाएंगे?

विज्ञापन
EPFO Portal shutdown for 4 days Will it be possible to withdraw PF money via UPI ATM starting 20 June
PF के पैसे कब से ATM-UPI से निकाल पाएंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

EPFO 3.O Launch Date: अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपका भी हर महीने की सैलरी से पीएफ का पैसा कटता है, तो ये खबर आपके लिए ही है। पीएफ खाताधारकों को जल्द ही UPI-ATM से पैसे निकालने की सुविधा मिलने वाली है।



पर सवाल ये है कि ये सुविधा कब से मिलेगी? क्या पीएफ खाताधारक इसी महीने 1 जुलाई 2026 से अपने पीएफ खाते से यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे निकाल पाएंगे? चलिए जानते हैं इस बारे में...

EPFO Portal shutdown for 4 days Will it be possible to withdraw PF money via UPI ATM starting 20 June
PF के पैसे कब से ATM-UPI से निकाल पाएंगे? - फोटो : ANI

क्यों चर्चा है 1 जुलाई की?

  • दरअसल, 26 जून 2026 से 29 जून तक पीएफ के आधिकारिक पोर्टल को बंद कर दिया गया है
  • 26 जून को 00:00 बजे से 29 जून 23:59 बजे तक के लिए पीएफ की ऑनलाइन सेवाएं बंद हैं
EPFO Portal shutdown for 4 days Will it be possible to withdraw PF money via UPI ATM starting 20 June
PF के पैसे कब से ATM-UPI से निकाल पाएंगे? - फोटो : EPFO Official Website
  • इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ की तरफ से आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है
  • पैसे निकालने वाले पोर्टल और पासबुक देखने वाले दोनों पोर्टल फिलहाल 29 जून तक के लिए बंद हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Portal shutdown for 4 days Will it be possible to withdraw PF money via UPI ATM starting 20 June
PF के पैसे कब से ATM-UPI से निकाल पाएंगे? - फोटो : एआई जनरेटेड

क्या PF के पैसे UPI-ATM से 1 जुलाई से निकाल पाएंगे?

  • ईपीएफओ ने अपने पोर्टल पर जानकारी दी है कि, नियोजित डाटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण पोर्टल को शटडाउन किया गया है
  • इसमें ये भी बताया गया है कि 1 जुलाई 00:00 बजे से पीएफ की ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी
  • ऐसे में चर्चा तेज है कि 1 जुलाई से UPI-ATM से पैसे निकालने की सेवा को भी ईपीएफओ द्वारा शुरू किया जा सकता है
  • हालांकि, अभी इसके लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
EPFO Portal shutdown for 4 days Will it be possible to withdraw PF money via UPI ATM starting 20 June
PF के पैसे कब से ATM-UPI से निकाल पाएंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
  • पिछले दिनों सरकार की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही पीएफ के पैसे यूपीआई और एटीएम से निकाले जा सकते हैं, क्योंकि EPFO 3.O की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है
  • ऐसे में अगर इस 1 जुलाई को या जुलाई की शुरुआत में भी EPFO 3.O सेवा लॉन्च होती है, तो इससे पीएफ खाताधारकों को पीएफ के पैसे निकालने में काफी सुविधा मिलेगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed