EPFO Withdrawal Process In Hindi: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा अपने आने वाले कल के लिए भी हमें पैसों की जरूरत होती है। इसलिए एक बड़ा तबका नौकरी करता है। लोग महीने भर काम करके सैलरी प्राप्त करते हैं और नियमों के तहत नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ अकाउंट भी खोला जाता है। दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनका पीएफ खाता खोला जाता है जिसमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने के निश्चित अमाउंट काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है।
{"_id":"688c1a84be993e235406d5bc","slug":"epfo-how-to-withdrawal-pf-money-ke-paise-kaise-nikale-2025-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Claim: पीएफ निकाल रहे हैं तो ऐसे करें अप्लाई, सिर्फ 72 घंटे के अंदर बैंक खाते में आ जाएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO Claim: पीएफ निकाल रहे हैं तो ऐसे करें अप्लाई, सिर्फ 72 घंटे के अंदर बैंक खाते में आ जाएंगे पैसे
Fri, 01 Aug 2025 05:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:51 PM IST
सार
PF Ke Paise Kaise Nikale: पीएफ के पैसे वैसे तो भविष्य के काम आते हैं, लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते है।
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
इस तरह से कर सकते हैं पीएफ के लिए अप्लाई:-
स्टेप 1
- अगर आपका भी पीएफ खाता है और आपको अचानक पैसे चाहिए तो आप इस अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
- इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन करना होता है
- लॉगिन करने के लिए पहले तो अपना यूएएन नंबर यहां पर भरें
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर पासवर्ड भरना होता है
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है
- ऐसे में जो ओटीपी आया है उसे यहां भर दें जिसके बाद लॉगिन हो जाएगा
- फिर आप देखेंगे तो आपको यहां पर कई सारे सेक्शन दिखेंगे
- आपको इसमें से 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको इस सेक्शन में 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना बैंक खाता संख्या भरनी है
- फिर इस बैंक अकाउंट नंबर को वेरिफाई करवा लें
- इसके बाद आपको 'एडवांस क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको पीएफ निकालने का कारण चुनना होता है
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- यहां पर आपको पीएफ निकालने का कारण 'Illness' यानी बीमारी वाला चुनना है
- इसके बाद आपको यहां पर अपने घर का पता भरना है
- अब नीचे दिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें और फिर ओटीपी पर क्लिक करें
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भरकर सबमिट कर दें
- अब आपका आवेदन सबमिट हो जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर 72 घंटे के अंदर पीएफ के पैसे आ जाते हैं