फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: क्या आपको भी बदलना है अपने पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट? तो ये रहा तरीका

Fri, 16 Jun 2023 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Jun 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
EPFO: How to Update New Bank Account in Your EPFO Account
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

Bank Account Update in PF Account: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो शायद आपका पीएफ खाता भी होगा क्योंकि किसी भी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से पीएफ खाता खोला जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिसमें हर महीने कर्मचारियों की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी जमा करवाती है। वहीं, सरकार की तरफ से इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आप अपने इस पीएफ खाते से नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद पैसे निकाल सकते हैं। पर कई बार लोगों के साथ ये दिक्कत आती है कि जो बैंक खाता उनके पीएफ खाते से लिंक था, वो किन्हीं कारणों से बंद हो गया है और उन्हें पता नहीं होता कि वो कैसे अपना नया बैंक खाता लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में नया बैंक खाता कैसे अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO: How to Update New Bank Account in Your EPFO Account
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

पीएफ खाते से नया बैंक खाता ऐसे कर सकते हैं लिंक:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपने पीएफ खाते से नया बैंक खाता लिंक करवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
EPFO: How to Update New Bank Account in Your EPFO Account
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब यहां पर आपको लॉगिन करना है, अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड से
  • फिर आपको केवाईसी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • यहां आपको बैंक खाता अपडेट करने का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: How to Update New Bank Account in Your EPFO Account
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपने नए बैंक खाते की जानकारी भरनी है
  • बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जैसी चीजें यहां दर्ज करनी है
  • ध्यान रहे कि सब जानकारी ठीक भरें और एक बार जरूर चेक कर लें
विज्ञापन
EPFO: How to Update New Bank Account in Your EPFO Account
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • जब सबकुछ सही है, तो सबमिट पर क्लिक करें
  • ऐसा करने के बाद आपके बैंक खाते की केवाईसी अपडेट के लिए आपकी कंपनी का एचआर डिपार्टमेंट मंजूरी देता है
  • एचआर की स्वीकृति मिलते ही आपका नया बैंक खाता आपके पीएफ अकाउंट से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed