PF Alert: हर कोई पैसे कमाने के लिए कुछ न कुछ काम करता है। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। लेकिन इस दौरान लोगों को एक चिंता जरूर होती है कि अपने आने वाले भविष्य के लिए वो कैसे पैसे बचाएं। आज के खर्चे कल के लिए पैसे जुटाने की राह में दिक्कत पैदा करते हैं। ऐसे में एक नौकरी पेशा व्यक्ति कई तरीकों से पैसे बचाने का प्लान करता है। कोई बैंक खाते में पैसा रखता है, कोई योजनाओं में निवेश करता है, तो कोई अन्य तरीकों से पैसे को बचाता है। ऐसा ही एक तरीका है जिसके जरिए भी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं और वो है पीएफ खाते का पैसा। दरअसल, नौकरी पेशा व्यक्ति के पीएफ खाते में हर महीने पैसा जमा होता है, ऐसे में खाताधारक की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने खाते को जालसाजों से बचाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक पीएफ खाताधारक हैं, तो चलिए जानते हैं कि आपको क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए वरना आपको नुकसान तक हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a83909e32ab058df060399","slug":"epfo-alert-pf-account-holders-know-these-4-mistakes-to-avoid-otherwise-balance-may-empty-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Alert: पीएफ खाताधारक सावधान, ये चार गलतियां कर सकती हैं आपके अकाउंट को खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक सावधान, ये चार गलतियां कर सकती हैं आपके अकाउंट को खाली
Tue, 14 Jun 2022 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें
- फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
कहीं भी लॉगिन कर लेना
- आपको ध्यान रखना है कि आपको किसी भी ब्राउजर पर लॉगिन नहीं करना है। दरअसल, कई लोग अपने ऑफिस के लैपटॉप या फिर साइबर कैफे जैसी जगहों पर अपने पीएफ खाते को लॉगिन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें
- फोटो : istock
- आपको हमेशा ध्यान देना है कि अपने पीएफ खाते को सेफ ब्राउजर पर ही लॉगिन करें। अपने पर्सनल लैपटॉप या मोबाइल में ही लॉगिन करें और अकाउंट के पासवर्ड को सेव करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें
- फोटो : istock
गैर लिंक पर क्लिक न करें
- कई जालसाज लोगों को लुभावने ऑफर्स देकर उनको ईमेल या मैसेज के जरिए गैर लिंक भेजते हैं, लेकिन आपको इन पर क्लिक नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो जालसाज आपके सिस्टम या मोबाइल को हैक करके आपको चपत तक लगा सकते हैं।
विज्ञापन
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें
- फोटो : istock
आईडी पासवर्ड किसी के साथ शेयर करना
- पीएफ खाताधारक को अपना आईडी पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे कि अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड को शेयर करने से बचना चाहिए। इसे हासिल करके कोई भी आपको चपत लगा सकता है।