फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: व्यापार शुरू करने के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन, जानें क्या है स्कीम

Tue, 14 Jun 2022 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Get 10Lakh Loan Without Guarantee Know How to Apply for PMMY News in Hindi
PM Mudra Yojana - फोटो : istock

PM Mudra Yojana: देश में नए कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य नए कारोबारियों को व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। भारत सरकार ने मुद्रा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो खुद का व्यापार शुरू करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, संसाधनों के अभाव में वो अपना कारोबार शुरू नहीं कर पाते। ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ लेकर वो आसानी से अपने नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप आसानी से लोन की सुविधा ले सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

PM Mudra Yojana Get 10Lakh Loan Without Guarantee Know How to Apply for PMMY News in Hindi
PM Mudra Yojana - फोटो : istock

इस योजना के तहत देश के लोगों को बिना गारंटी लोन की सुविधा दी जाती है। यही नहीं लोन लेने पर आपसे किसी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। इस स्कीम के तहत लाभार्थी को एक खास तरह का मुद्रा कार्ड मिलता है।

PM Mudra Yojana Get 10Lakh Loan Without Guarantee Know How to Apply for PMMY News in Hindi
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock

मुद्रा कार्ड की सहायता से व्यक्ति अपने व्यापार से जुड़े दूसरे खर्चों को कर सकता है। मुद्रा कार्ड का उपयोग आप बिल्कुल एक डेबिट कार्ड की तरह ही कर सकते हैं। भारत सरकार की मुद्रा योजना का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Get 10Lakh Loan Without Guarantee Know How to Apply for PMMY News in Hindi
PM Mudra Yojana - फोटो : i stock

अगर आप कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इस स्कीम के तहत बिना गारंटी के 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लोन के लिए आवेदन करने से पहले ये जान लें कि मुद्रा योजना के तहत लोन की सुविधा नॉन कॉरपोरेट और गैर कृषि कार्यों के लिए दी जाती है। 

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Get 10Lakh Loan Without Guarantee Know How to Apply for PMMY News in Hindi
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock

अगर आप किसी बैंक में डिफाल्टर हैं, तो आप मुद्रा योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजनेस पता, स्थापना का प्रमाण, पिछले तीन सालों की बैलेंस शीट, इनकम टैक्स रिटर्न, सेल्फ टैक्स रिटर्न और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed