EPFO 3.0: पीएफ खाते से जुड़ी दिक्कतें देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण रही हैं। क्लेम का स्टेटस जानने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समाधान में काफी समय लगना ये सब आम अनुभव रहे हैं। अब ईपीएफओ अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने मेजर डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.0 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए प्लेटफॉर्म का मकसद PF सेवाओं को बैंकिंग सिस्टम की तरह तेज, पारदर्शी और आसान बनाना है। EPFO 3.0 के जरिए कर्मचारियों को रिटायरमेंट फंड से जुड़ी सेवाएं किसी भी जगह आसानी उपलब्ध हो सकेंगी। यह बदलाव न सिर्फ तकनीकी होगा, बल्कि कर्मचारियों के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
EPFO 3.0: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! EPFO ला रहा है नया सिस्टम, बदल जाएगा काम का तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:00 PM IST
सार
EPFO New Portal: ईपीएफओ 3.0 के साथ पीएफ सेवाओं में बड़ा डिजिटल बदलाव आने वाला है, जिससे क्लेम, ट्रांसफर और शिकायतों का निपटारा पहले से कहीं तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन