Employee deposit linked scheme: देश में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश हर महीने कटकर उनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा ये पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। इसके अलवा ईपीएफओ अपने खाताधारकों को कई विशेष सुविधाएं भी देता है। अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफओ की एक ऐसी खास सुविधा के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम ईपीएफओ की एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के बारे में जानेंगे। इस स्कीम के तहत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इस स्कीम के तहत ईपीएफओ अपने खाताधारकों को मुफ्त इंश्योरेंस कवर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
EPFO: ईपीएफओ खाताधारकों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त लाभ, जानें इस खास सुविधा के बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन