फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election 2022: आप भी देने जा रहे हैं वोट, तो सबसे पहले चेक कर लीजिए वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ये रही आसान प्रक्रिया

Thu, 10 Feb 2022 03:02 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 10 Feb 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Election 2022 How to Check Your Name In Voter List in 2022 know here
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरूआत हो चुकी है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। यूपी के अलावा इस साल फरवरी और मार्च में देश के चार और राज्यों- उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजे अगले महीने 10 मार्च को घोषित भी कर दिए जाएंगे। ये बात तो सबको मालूम होगी कि भारत में 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। वहीं वोट डालने के लिए सबसे पहले आपके पास अपना वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है, जो कि 18 साल के बाद ही बनता है। इसके बाद आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है। लेकिन वोट डालने के लिए एक और बात पर आपको ध्यान देना चाहिए वो है वोटर लिस्ट में आपका नाम। दरअसल, बहुत से लोगों का वोटर आईडी कार्ड बन तो जाता है लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं होता, जिसकी वजह से कुछ लोग वोट नहीं डाल पाते। ऐसे में अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना है, तो हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अपना नाम चेक कर सकते हैं...
Election 2022 How to Check Your Name In Voter List in 2022 know here
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें - फोटो : iStock
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं अपना नाम 
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। 
Election 2022 How to Check Your Name In Voter List in 2022 know here
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको मेन पेज पर दिख रहे 'वोटर सर्विस' पर क्लिक करना होगा। 'वोटर सर्विस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। नए पेज पर आपको जरूरी डिटेल्स डालकर अकाउंट बनाना होगा और फिर मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद लिस्ट में आपका है या नहीं आपको पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Election 2022 How to Check Your Name In Voter List in 2022 know here
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें - फोटो : Istock
टोल-फ्री नंबर और एसएमएस से भी मिलेगी जानकारी  
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप 1950 पर कॉल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको संबंधित राज्य के हेल्पडेस्क के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर आपको वोटर लिस्ट में दर्ज नाम की जानकारी भी मिल जाएगी कि वोटर लिस्ट में आपका नाम मौजूद है या नहीं। 
विज्ञापन
Election 2022 How to Check Your Name In Voter List in 2022 know here
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें - फोटो : iStock
  • इसके अलावा आपको अपने मोबाइल नंबर से EPIC लिखना होगा और फिर एक स्पेस देकर अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर लिखना होगा जिसे 1950 पर भेज देना है। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो मैसेज के रिप्लाई में ‘no record found’ आ जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed