भारत में आज भी ऐसे लोगों की काफी ज्यादा संख्या है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यही नहीं, देश की एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से भी जुड़ी हुई है। इन लोगों के पास काम की दिक्कतें होती हैं, और कोरोना महामारी के आने के बाद से तो इन लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि इन लोगों की मदद की जा सके। इन्हीं में से एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य लाभ भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब तक लगभग 24 करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करवा चुके हैं। हालांकि, देखा ये भी जा रहा है कि कई लोगों के ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट भी हो रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस योजना में मिलने वाले लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। अगर आपका कार्ड भी रिजेक्ट हुआ है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट हो सकता है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"622ee7e9adcd7e55f05a87c3","slug":"e-shram-card-registration-may-be-rejected-due-to-these-four-reasons-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना आवेदन हो जाएगा रद्द","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना आवेदन हो जाएगा रद्द
Mon, 14 Mar 2022 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण
- फोटो : istock
दस्तावेजों में गलती
- ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। लेकिन अगर किसी कारण से पंजीकरण के समय दस्तावेज अपलोड करते समय कोई गलती हो गई या कोई दस्तावेज अपलोड नहीं हुआ, तो ऐसी स्थिति में आपका कार्ड रिजेक्ट हो सकता है।
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण
- फोटो : i stock
पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहे हैं
- यहां ये जानना भी जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहा है, और साथ में वो ई-श्रम कार्ड के लिए भी पंजीकरण करवा लेता है। तो ऐसे व्यक्ति का ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण
- फोटो : istock
असंगठित क्षेत्र के मजदूर नहीं हैं
- जैसा कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि ई-श्रम कार्ड का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को ही मिलेगा। लेकिन अगर आप नौकरी करते हैं, ईपीएफ का लाभ लेते हैं, आयकर भरते हैं आदि और साथ में आपने इस कार्ड के लिए भी पंजीकरण करा दिया है। तो ऐसी स्थिति में भी आपका कार्ड रिजेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण
- फोटो : istock
सरकारी पेंशनभोगी या किसी और सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं
- सरकार द्वारा पहले से भी कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ लोग ले रहे हैं। वहीं, अगर आप पहले से सरकारी पेंशनभोगी हैं या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, तो भी आपका ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट किया जा सकता है।