फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? इस दिन आएगी खाते में दूसरी किस्त

Tue, 08 Feb 2022 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
e shram card know how e shram card holder can take advantage of 2 lacs rupees
जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock

भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। जीवन में गुजर बसर करने के लिए इन लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्रमिकों और कामगारों के समक्ष मौसमी बेरोजगारी की समस्या सबसे आम है। इसके अलावा इन लोगों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी कोई योजना नहीं होती है। ऐसे में एक वक्त के बाद कामगारों के पास आमदनी का कोई स्त्रोत नहीं बचता है। इस कारण वृद्धावस्था में इन लोगों के समक्ष कई आर्थिक चुनौतियों आ जाती हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने ई श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इस कार्ड के ढेरों फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों का डाटाबेस सरकार के पास आ जाता है। इस कारण उन्हें रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ई श्रम कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को 2 लाख रुपये का लाभ भी मिलता है।

e shram card know how e shram card holder can take advantage of 2 lacs rupees
जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock

ई श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसके लिए श्रमिकों को कोई प्रीमियम नहीं भरना होता है।

e shram card know how e shram card holder can take advantage of 2 lacs rupees
जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Istock

अगर कामगार की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं श्रमिक किसी कारण से विकलांग हो जाता है, तो उसको 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
e shram card know how e shram card holder can take advantage of 2 lacs rupees
जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Istock

इसके अलावा भी ई-श्रम कार्ड धारकों को कई और फायदे मिलते हैं। बीते महीने भारत में कई ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में 1 हजार रुपये की किस्त को ट्रांसफर किया गया। संभावना ये भी जताई जा रही है कि होली से पहले ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में दूसरी किस्त आ सकती है।

विज्ञापन
e shram card know how e shram card holder can take advantage of 2 lacs rupees
जानिए कैसे उठा सकते हैं आप ई-श्रम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed