फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: क्या 18 साल से कम उम्र वालों को मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ, जानिए क्या कहता है नियम?

Tue, 01 Feb 2022 06:41 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 01 Feb 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
e Shram Card can person below the age of 18 make his e shram card know what rule says
क्या 18 साल से कम उम्र वोलों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ? - फोटो : istock

कोरोना महामारी ने देश को काफी हद तक क्षति पहुंचाई है। इस दौरान देश की एक बड़ी आबादी जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है, उसको भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है। ई-श्रम कार्ड योजना आजकल काफी चर्चा में है। अब तक 24 करोड़ श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। साथ ही इस योजना का लाभ भी उठा रहे हैं। इस योजना के तहत कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को लाभ मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है। इस योजना के तहत सीधा लाभार्थी के खाते में रकम डाली जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में इस योजना को लेकर एक सवाल आ रहा है। दरअसल, ये सवाल है कि क्या 18 साल से कम के बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं?

e Shram Card can person below the age of 18 make his e shram card know what rule says
क्या 18 साल से कम उम्र वोलों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ? - फोटो : pixabay

कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड

  • ई-श्रम कार्ड को लेकर कई लोगों के मन में सवाल हैं, कि क्या 18 साल से कम के छात्र भी ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं, सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इस योजना का लाभ कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति उठा सकता है। वहीं इस योजना के तहत 16 से 59 साल के लोग ई-श्रम कार्ड बनवाना सकते हैं।
e Shram Card can person below the age of 18 make his e shram card know what rule says
क्या 18 साल से कम उम्र वोलों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ? - फोटो : iStock
  • जो लोग ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य हैं वो इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। साथ ही संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी इस कार्ड का फायदा नहीं उठा सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card can person below the age of 18 make his e shram card know what rule says
क्या 18 साल से कम उम्र वोलों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ? - फोटो : pixabay
  • यदि कोई स्टूडेंट्स 16 साल या उससे अधिक उम्र का है तो वो आसानी से इस कार्ड को बनवा सकता है। जबकि 16 साल से कम उम्र के छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
e Shram Card can person below the age of 18 make his e shram card know what rule says
क्या 18 साल से कम उम्र वोलों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ? - फोटो : iStock

ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन

  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉगइन करना होगा। कार्ड बनवाने के लिए आपको इनकम सर्टिफिकेट और आधार नंबर की जरूरत होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed