फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Old Age Pension Scheme Benefits: वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आपको हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Tue, 01 Feb 2022 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
benefits of Old Age Pension Scheme utility news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के फायदे - फोटो : istock

लोग जो भी अपनी मेहनत से पैसे कमाते हैं, उसे बचाकर रखते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो मौजूदा समय की जरूरतों को पूरा किया जा सके, और दूसरा की भविष्य के समय उन्हें कोई दिक्कत न हो। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपने भविष्य के लिए बचत करें। इसके लिए लोग अपने बैंक खाते में पैसा जमा करवाते हैं, एफडी भी करवाते हैं। जबकि कई लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश भी करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई सालों से उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए एक योजना चला रही है, जिसका नाम वृद्धावस्था पेंशन स्कीम है। इस योजना का लाभ प्रदेश में रहने वाले बुजुर्ग ले सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका लाभ पाने के लिए क्या पात्रता है? आपको किन बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में बताते हैं...

benefits of Old Age Pension Scheme utility news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के फायदे - फोटो : iStock

मिलता है ये लाभ

  • बात अगर इस वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के लाभ की करें, तो इसमें पात्र व्यक्ति को पेंशन दी जाती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालन की जा रही इस योजना के अंतर्गत योग्य व्यक्ति को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, डिजिटल के इस युग में ये पैसे सीधे लोगों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
benefits of Old Age Pension Scheme utility news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के फायदे - फोटो : istock

ये व्यक्ति होते हैं पात्र:-

  • प्रदेश में रहने वाले ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हो।
  • शहर में रहने वाले बुजुर्गों की सालाना आय 56460 रुपये हो, और इससे ज्यादा न हो।
  • गांवों में रहने वाले लोगों की आय 46080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of Old Age Pension Scheme utility news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के फायदे - फोटो : pixabay

ये रहा आवेदन का तरीका:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे वृद्धावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
benefits of Old Age Pension Scheme utility news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के फायदे - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प के लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपको एक फॉर्म दिखेगा, आपको इसे भर देना है। फिर फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को भरें। इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करें और फिर डिक्लेरेशन पर क्लिक करें। फिर सबमिट पर क्लिक करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed