फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Aadhaar: क्या आपका आधार कार्ड वैध है या नहीं? यहां जानें जवाब

Thu, 14 Apr 2022 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
E Aadhaar Card Equally Valid Like Physical Copy Of Aadhaar Card UIDAI Know Full Details in Hindi
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

आज के समय में हमारे पास कई तरह के दस्तावेज मौजूद होते हैं, जिनकी जरूरत हमें समय-समय पर पड़ती रहती है। ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे कई दस्तावेज हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है हमारा आधार कार्ड। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है और प्रत्येक कार्डधारक को एक यूनिक आधार नंबर दिया जाता है। आधार का इस्तेमाल कई कामों में होता है, जिसमें एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसी कई चीजें शामिल हैं। भले ही आपके पास आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मौजूद हो, लेकिन आज के समय में लोग ई-आधार कार्ड का भी काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि क्या ई-आधार कार्ड भी हार्ड कॉपी वाले आधार की तरह ही वैलिड है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

E Aadhaar Card Equally Valid Like Physical Copy Of Aadhaar Card UIDAI Know Full Details in Hindi
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

क्या ई-आधार वैध है?

  • दरअसल, ई-आधार कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जो एक पासवर्ड द्वारा सुरक्षित होती है। इसके गुम होने का खतरा भी नहीं रहता है। वहीं, बात इसके वैध होने की करें, तो इसको लेकर यूआईडीएआई कहता है कि आधार अधिनियम के मुताबिक, ई-आधार कार्ड पूरा तरह से वैध है। हर कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
E Aadhaar Card Equally Valid Like Physical Copy Of Aadhaar Card UIDAI Know Full Details in Hindi
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं ई-आधार:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये काम आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर द्वारा आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Aadhaar Card Equally Valid Like Physical Copy Of Aadhaar Card UIDAI Know Full Details in Hindi
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'माय आधार' वाले ऑप्शन में जाकर 'डाउनलोड आधार' वाले विकल्प को चुनना है। ऐसा करते ही आपके सामने लॉगिन का विकल्प आएगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
E Aadhaar Card Equally Valid Like Physical Copy Of Aadhaar Card UIDAI Know Full Details in Hindi
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपसे आपका 12 अंको का आधार नंबर कैप्चा कोड भरने के लिए कहा जाता है, जिन्हें आपको भर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed