Dussehra 2022: इन दिनों लोग नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। आज अष्टमी है और कल नवमी। फिर इसके बाद दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन जगह-जगह चल रही रामलीला का समापन होता है और फिर रावण का पुतला जलाया जाता है। यही नहीं, इस दिन बड़े-बड़े मेलों का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में लोग अपने परिवार, बच्चों, दोस्तों आदि के संग दशहरा मेला देखने जाते हैं। इसलिए इन जगहों पर पर काफी भीड़ होती है। इसलिए ये बेहद जरूरी हो जाता है कि अगर आप दशहरे के मेले में जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका आपको ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"633abae6c4a33d08276f19c0","slug":"dussehra-2022-know-navratri-fair-rules-and-regulations-to-follow-otherwise-may-face-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2022: दशहरा मेला जाते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Dussehra 2022: दशहरा मेला जाते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Mon, 03 Oct 2022 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
दशहरा 2022: दशहरा मेला में जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा 2022: दशहरा मेला में जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
दशहरा मेले में इन बातों का रखें ध्यान:-
जेब का ध्यान
- जैसा कि दशहरा के मेले में काफी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए अपनी जेब का जरूर ध्यान रखें, वरना जेब कतरे आपकी जेब काट सकते हैं। जितनी जरूरत हो, उतने ही पैसे ले जाएं। साथ ही पैसों को अलग-अलग जगहों पर रखें या अलग-अलग व्यक्ति के पास रखें। इससे अगर एक की जेब कटती है, तो बाकी लोगों के पास पैसे सुरक्षित रहेंगे।
दशहरा 2022: दशहरा मेला में जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
मोबाइल का ध्यान
- इन मेलों में आपको अपने मोबाइल का भी ध्यान रखना चाहिए। आजकल भीड़ वाली जगहों से लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो जाते हैं। इसलिए अगर जरूरी नहीं है तो आप अपने मोबाइल फोन को घर पर ही छोड़कर जा सकते हैं, लेकिन अगर साथ ले जा रहे हैं तो इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा 2022: दशहरा मेला में जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
बच्चों का ध्यान
- दशहरे के मेले में काफी भीड़ आती है। ऐसे में यहां बच्चों के खोने का डर भी बना रहता है और वो भी खासकर छोटे बच्चों का। इसलिए आप ये सुनिश्चित करें कि बच्चों के हाथ न छोड़ें और न ही उन्हें कहीं अकेले जाने दें।
विज्ञापन
दशहरा 2022: दशहरा मेला में जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
भीड़ से दूरी
- दशहरे के मेले में आपको इस बात का भी खास ध्यान रखना है कि भीड़ से दूरी बनाकर रखें। दरअसल, जब रावण जलता है तो कई लोग उसकी लकड़ी को लेने के लिए दौड़ लगाते हैं और कई बार तो भीड़ बेकाबू तक हो जाती है। इसलिए आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि भीड़ वाले स्थान से दूर रहें और अपने बच्चों को भी दूर रखें।