फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या टंकी फुल करवाने से घटता है माइलेज? जानिए फ्यूल टैंक और पेट्रोल की सही खपत का सच

Sun, 04 Oct 2026 05:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 04 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

Car Fuel Tank Capacity Facts: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अपनी बाइक का टंकी फुल कराने के बारे में सोचते हैं तो उन्हें ये डर रहता है कि कहीं उनके कार या बाइक की माइलेज तो नहीं कम हो जाएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि टंकी फुल कराने से गाड़ी माइलेज पर क्या फर्क पड़ता है।

विज्ञापन
Does Filling the Fuel Tank Reduce Mileage? Know the Truth About Fuel Consumption
टंकी फुल माइलेज - फोटो : AI

Fuel Tank Full Mileage Impact: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण हर वाहन चालक अपनी गाड़ी के माइलेज को लेकर सतर्क रहता है। अक्सर लोगों के बीच यह सवाल उठता है कि क्या गाड़ी की फ्यूल टंकी पूरी तरह से फुल करवाने पर माइलेज कम हो जाता है। कई लोगों का मानना होता है कि टैंक में पेट्रोल का वजन बढ़ने से इंजन पर दबाव पड़ता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है।



वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग कम तेल में गाड़ी चलाने को जोखिम भरा मानते हैं। आइए इस लेख में बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि फ्यूल टैंक फुल कराने का माइलेज और गाड़ी की परफॉर्मेंस पर असल में क्या असर पड़ता है।

Does Filling the Fuel Tank Reduce Mileage? Know the Truth About Fuel Consumption
गाड़ी के कुल वजन और फ्यूल के भार का गणित - फोटो : Adobe stock

गाड़ी के कुल वजन और फ्यूल के भार का गणित

  • सामान्य कार में फुल टैंक पेट्रोल का वजन लगभग 30 से 35 किलोग्राम होता है।
  • गाड़ी के कुल वजन की तुलना में यह भार इतना कम होता है कि इससे माइलेज पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
  • इसलिए वजन के कारण माइलेज घटने की बात सिर्फ एक मिथक है।
Does Filling the Fuel Tank Reduce Mileage? Know the Truth About Fuel Consumption
ऑटो-कट के बाद पेट्रोल भरवाने का नुकसान - फोटो : Adobe stock

ऑटो-कट के बाद पेट्रोल भरवाने का नुकसान

  • पेट्रोल पंप पर नोजल के अपने-आप बंद (ऑटो-कट) होने के बाद जबरदस्ती टंकी न भरवाएं।
  • टैंक में हवा और वाष्प के फैलने के लिए खाली जगह होना जरूरी है।
  • ज्यादा तेल भरने से फ्यूल वेपर लीक हो सकता है या वाष्पित होकर बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Filling the Fuel Tank Reduce Mileage? Know the Truth About Fuel Consumption
कम तेल में गाड़ी चलाने के गंभीर खतरे - फोटो : Adobe Stock

कम तेल में गाड़ी चलाने के गंभीर खतरे

  • हमेशा कम पेट्रोल में गाड़ी चलाना आपकी जेब और इंजन दोनों के लिए नुकसानदेह है।
  • टैंक में तेल का स्तर बहुत कम होने पर फ्यूल पंप ओवरहीट हो सकता है और उसमें जमा कचरा खींचने से इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
Does Filling the Fuel Tank Reduce Mileage? Know the Truth About Fuel Consumption
माइलेज और फ्यूल टैंक से जुड़ा सही नियम - फोटो : Adobe Stock

माइलेज और फ्यूल टैंक से जुड़ा सही नियम

  • माइलेज बढ़ाने के लिए टैंक को ऑटो-कट तक ही भरवाएं और आधा टैंक खाली होते ही दोबारा पेट्रोल डलवा लें।
  • सही हवा का दबाव और समय पर सर्विसिंग कराना ही माइलेज को दुरुस्त रखने का सबसे सही तरीका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed