फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Demat Account KYC: निवेशक तुरंत करें ये जरूरी काम, वरना नहीं कर पाएंगे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग

Mon, 27 Jun 2022 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Do your Demat Account kYC immediately before 30th June
Demat Account KYC - फोटो : अमर उजाला

Demat Account KYC: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। 30 जून से पहले आपको अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप 30 जून से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आप 30 जून के बाद स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको बिना रुकावट ट्रेडिंग करने के लिए जल्द से जल्द अपने डीमैट खाते की केवाईसी करा लेनी चाहिए। केवाईसी न कराने पर आपका ट्रेडिंग अकाउंट बंद हो जाएगा। ऐसे में आप अपने ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इस कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेबी के नए नियमों के अनुसार आपको 30 जून से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए। इससे पहले डीमैट अकाउंट की केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी। बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया था।

Do your Demat Account kYC immediately before 30th June
Demat Account KYC - फोटो : अमर उजाला

डीमैट अकाउंट की केवाईसी करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट करना होगा। इसमें आपको अपना नाम, पैन कार्ड नंबर, पता (एड्रेस), ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, इनकम रेंज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स देनी होगी।

Do your Demat Account kYC immediately before 30th June
Demat Account KYC - फोटो : Pixabay

इसके अलावा वो इन्वेस्टर्स जो कस्टोडियन सुविधाओं का उपयोग करते हैं। उन्हें अपनी कस्टोडियन डिटेल्स को अपडेट कराना है। डीमैट अकाउंट की केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। केवाईसी करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do your Demat Account kYC immediately before 30th June
Demat Account KYC - फोटो : Pixabay

केवाईसी के लिए आपको अपने स्टॉक ब्रोकर से कॉन्टेक्ट करना है। निवेशक डिपॉजिटर पार्टिसिपेंट के जरिए भी अपनी केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा सभी ब्रोकरेज हाउस भी निवेशकों को ऑनलाइन केवाईसी की सुविधा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Do your Demat Account kYC immediately before 30th June
Demat Account KYC - फोटो : Pixabay

आप ब्रोकरेज हाउस के ऑफिस में विजिट करके भी ऑनलाइन केवाईसी करा सकते हैं। ऐसे में आपको बिना रुकावट स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए जल्द से जल्द 30 जून से पहले अपने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed