Inverter AC vs Non Inverter AC: गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62b2f77af2254324af4e8e1c","slug":"inverter-ac-vs-non-inverter-ac-know-which-is-best-for-low-electricity-consumption-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल हो सकता है कम? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल हो सकता है कम? यहां जानें
Mon, 27 Jun 2022 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Inverter AC vs Non Inverter AC: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
- फोटो : Pixabay
कैसे काम करते हैं?
- बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
Inverter AC vs Non Inverter AC: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
- फोटो : Pixabay
किसकी कैसी कूलिंग?
- जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
- फोटो : Pixabay
- इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
- फोटो : istock
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
- अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।