भले ही जब आपके सिर में दर्द होता होगा, आपको बुखार होता होगा या कोई अन्य छोटी समस्या आदि, तो आप खुद से दवा ले लेते होंगे? पर जब कोई बड़ी समस्या होती है, तो हमें डॉक्टर के पास ही जाना पड़ता है। इसके बाद डॉक्टर कई तरह के टेस्ट करवाते हैं और बीमारी का पता लगाकर मरीज को दवा देते हैं। इसमें अलग-अलग तरह की दवाएं शामिल होती हैं। पर क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कुछ दवाओं के पैकेट पर पीछे की तरफ एक लाल रंग की लाइन होती है? क्या आप जानते हैं ये लाइन क्यों होती है और इसका क्या मतलब होता है? शायद नहीं, लेकिन असल में ये लाल लाइन होने का मतलब बेहद खास है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"651d5dec93b1d7100f06eaf9","slug":"do-you-know-why-there-is-a-red-line-on-the-medicine-packets-2023-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: क्या आप जानते हैं दवाइयों के पैकेट पर क्यों बनी होती है लाल रंग की लाइन? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की खबर: क्या आप जानते हैं दवाइयों के पैकेट पर क्यों बनी होती है लाल रंग की लाइन? यहां जानें
Wed, 04 Oct 2023 07:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Oct 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
दवाइयों के पैकेट के पीछे क्यों होती है ये लाल पट्टी?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाइयों के पैकेट के पीछे क्यों होती है ये लाल पट्टी?
- फोटो : istock
- दरअसल, अगर आप देखेंगे तो कई दवाओं के पैकेट के पीछे एक लाल रंग की लाइन होती है। भले ही आम लोग इसके बारे में न जानते हों, लेकिन आपके लिए इस लाल रंग की लाइन का मतलब जानना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी गई थी।
दवाइयों के पैकेट के पीछे क्यों होती है ये लाल पट्टी?
- फोटो : Amar Ujala
क्या है लाल पट्टी का मतलब?
- स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर किसी दवा के पैकेट के पीछे लाल रंग की पट्टी बनी है तो ऐसी दवाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए। अगर डॉक्टर ने प्रिसक्रिप्शन यानी पर्ची में लिखकर दिया है, तभी इनका सेवन करना चाहिए और मेडिकल स्टोर वाला बिना डॉक्टर की पर्ची के ये दवाएं नहीं बेच सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाइयों के पैकेट के पीछे क्यों होती है ये लाल पट्टी?
- फोटो : istock
ये बात जरूरी जान लें
- जिन दवाओं के पैकेट पर लाल रंग की पट्टी बनी होती है, उनमें एंटीबायोटिक्स, मूड स्विंग, डिप्रेशन और नींद प्रमुख तौर पर होती हैं। इसलिए ऐसी दवाओं का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए। वहीं, आप देखेंगे कि इन दवाओं के पत्ते के पीछे NRx लिख होता है, जिसका मतलब होता है कि ये दवाएं नशीली होती हैं और इन्हें केवल लाइसेंस वाले लोग ही बेच सकते हैं।
विज्ञापन
दवाइयों के पैकेट के पीछे क्यों होती है ये लाल पट्टी?
- फोटो : istock
- दूसरी तरफ कुछ दवाओं के पैकेट के पीछे Rx भी लिखा होता है, जिसका मतलब होता है कि इस दवा का सेवन मरीज सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही कर सकता है, इसलिए इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।