फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नियम जानें: मेट्रो में सफर के दौरान क्या चीजें संग ले जा सकते हैं और क्या नहीं? यात्रा से पहले यहां देखें सूची

Wed, 04 Oct 2023 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Oct 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Traveling Rules: Do you know what things can be taken with you in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में क्या चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है? - फोटो : Amar Ujala

Rules of Delhi Metro: अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो जाहिर है कि आपने कभी न कभी तो मेट्रो से सफर किया ही होगा? वहीं, कॉलेज, दफ्तर जाने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या मेट्रो में लगभग रोजाना सफर करती है। मेट्रो में सफर करने से समय बचता है, लोग जाम से बचते हैं और एसी की सुविधा का लाभ भी इसमें लिया जा सकता है। ऐसे में अगर मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाए, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप मेट्रो में ट्रैवल कर रहे हैं, तो आप किन चीजों को अपने साथ ले जा सकते हैं और किन चीजों को नहीं? शायद नहीं, तो यहां जान सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के इसको लेकर नियम हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं...

Delhi Metro Traveling Rules: Do you know what things can be taken with you in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में क्या चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है? - फोटो : Amar Ujala

मेट्रो में क्या सामान ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

सामान के वजन का नियम

  • अगर आप दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप अपने साथ कितने वजन का सामान ले जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, अपने साथ यात्री 25 किलो तक का वजन ले जा सकता है। ध्यान रहे कि केवल एक बैग ही इतने वजन का होना चाहिए।
Delhi Metro Traveling Rules: Do you know what things can be taken with you in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में क्या चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है? - फोटो : Amar Ujala

जानवर-पक्षियों को लेकर क्या है नियम?

  • अगर आपके पास बिल्ली, कुत्ता, खरगोश आदि कोई जानवर है जो आपका पालतू है या नहीं। तो आप ऐसी किसी जानवर या पक्षी को अपने संग मेट्रो में नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Traveling Rules: Do you know what things can be taken with you in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में क्या चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है? - फोटो : Amar Ujala

क्या शराब ले जा सकते हैं?

  • अगर आप दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नए नियम के मुताबिक, यात्री अपने साथ 2 सीलबंद बोतल ले जा सकता है। हालांकि, मेट्रो के अंदर या परिसर में शराब पीने की अनुमति नहीं है। साथ ही शराब पीकर यात्रा करना भी मना है।
विज्ञापन
Delhi Metro Traveling Rules: Do you know what things can be taken with you in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में क्या चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है? - फोटो : Amar Ujala

साइकिल

  • अगर आपके पास साइकिल है, तो आप इसे भी मेट्रो में नहीं ले जा सकते हैं। नियमों के तहत इसे ले जाना सख्त मना है। हालांकि, बच्चों की छोटी साइकिल जिसका वजन कम है उसे सुरक्षा कर्मी ले जाने दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed