देश में जिन लोगों को जरूरत होती है, उनके लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं को चलाने का उद्देश्य इन जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का होता है। किसी योजना में लोगों को आर्थिक रूप से उनके बैंक खाते में मदद दी जाती है, तो किसी में उन्हें रोजगार और किसी योजना में उन्हें बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। वहीं, इसी कड़ी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संपूर्ण भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम योजना 2022 का शुभारंभ किया गया। इसमें लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके जरिए उन्हें मदद दी जाएगी। लेकिन लोगों को इस कार्ड के फायदों के बारे में शायद नहीं पता। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस ई-श्रम कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं, जो आपको ये कार्ड बनाने के बाद मिल सकते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61e7f79422d99457cc23cf01","slug":"do-you-know-e-shram-card-benefits-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Shram Card Benefits: आखिर क्या हैं ई-श्रम कार्ड के फायदे, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
E-Shram Card Benefits: आखिर क्या हैं ई-श्रम कार्ड के फायदे, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ
Wed, 19 Jan 2022 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : iStock
मिलते हैं ये फायदे:-
- ई-श्रम कार्ड बनवाने पर आपको 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर मिलता है।
- भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : Pixabay
- भविष्य में पेंशन जैसी सुविधा मिल सकती है।
- श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन और आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
- मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
- केंद्र सरकार और राज्य सरकारें जो सरकारी योजनाएं चलाएंगी, उन योजनाओं का सीधा लाभ ई-श्रम कार्ड धारक को मिलेगा।
- वहीं, भविष्य में इससे राशन कार्ड को भी जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ये दस्तावेज रखें पास में:-
- आप जब भी ई-श्रम कार्ड बनवाने जाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनकी कॉपी अपलोड की जाती है। आपको आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की जानकारी और एक मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है।