भारत देश में अब भी कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन लोगों को मदद की जरूरत होती है। ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक इन लोगों की मदद करती हैं। कभी किसी योजना की मदद से तो कभी सीधे इनके बैंक खाते में मदद भेजकर। हमारे देश में जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चलती हैं, जिनमें सस्ता राशन, आर्थिक रूप से मदद, बीमा योजना, हेल्थ कवर आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड, जिसमें लोगों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। फिलहाल इस कार्ड को बनवाने वाले लोगों के बैंक खाते में एक हजार रूपये की किस्त आई है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी इस कार्ड को बनवा सकते हैं। इससे आपके खाते में भी पैसे आ सकते हैं। इसके लिए बस आपको जानना है कि क्या आप इसे बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ई-श्रम कार्ड के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...
e-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आप भी ले सकते हैं अलग-अलग किस्त में इतने पैसे, और भी हैं फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन