फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheque Bounce Rule: किसी को भी चेक से पेमेंट करने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Tue, 09 May 2023 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 May 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Do you know about Cheque Bounce Rules learn here
चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं? - फोटो : Istock

Cheque Bounce Rule: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। यही नहीं, कई लोगों के तो एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। बैंक में पैसे रखने पर उस पर ब्याज तो मिलता ही है। साथ ही कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलती है। जैसे- एटीएम कार्ड और चेक बुक जैसी सुविधा आदि। बात अगर चेकबुक की करें तो चेक से आप किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं और वो शख्स बैंक में चेक को लगाकर पैसे ले सकता है। ऐसे में अगर आप किसी को चेक से पेमेंट करते हैं तो आपको एक खास बात का ध्यान रखना होता है कि कभी भी आपका चेक बाउंस न हो पाए। इसके लिए आपको किसी को चेक देते समय ये सुनिश्चित करना है कि आपके बैंक खाते में पर्याप्त पैसे हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपका चेक बाउंस हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Do you know about Cheque Bounce Rules learn here
चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock
  • अगर आप किसी को चेक देते हैं और वो बाउंस हो जाता है तो आपको फाइन देना होता है। यही नहीं फिर उस चेक की पेमेंट भी करवानी होती है। नियमों के तहत आपको एक महीने के अंदर भुगतान करना होता है।
Do you know about Cheque Bounce Rules learn here
चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

नियम जान लीजिए

  • इसके बाद अगर एक महीने के अंदर आप बाउंस हुए चेक का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आपको लीगल नोटिस दिया जा सकता है। फिर अगर आप इस नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो आपके खिलाफ Negotiable Instrument Act 1881 के सेक्शन 138 के अंतर्गत केस फाइल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know about Cheque Bounce Rules learn here
चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

सजा का भी है प्रावधान

  • अगर आपके खिलाफ चेक बाउंस का केस दायर होता है और फिर आप इसकी पेमेंट नहीं कर पाते हैं, तो आप पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा आपको 2 साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन
Do you know about Cheque Bounce Rules learn here
चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

ये बात न भूलें

  • यहां तक कि देनदारी वाले पैसों पर आपको ब्याज भी देना पड़ सकता है। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको जब कोई चेक से पेमेंट मिलती है, तो आपको तीन महीने के अंदर ही इसे कैश करवा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है कि इसकी वैधता तीन महीने की होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed