{"_id":"6a002b6712d12f04e8074843","slug":"do-helmets-have-an-expiry-date-essential-safety-facts-every-rider-should-know-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Helmet Expiry Date: क्या हेलमेट की भी एक्सपायरी डेट होती है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Helmet Expiry Date: क्या हेलमेट की भी एक्सपायरी डेट होती है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
Sun, 10 May 2026 12:23 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 10 May 2026 12:23 PM IST
सार
ISI Mark Significance: बहुत से लोग हेलमेट को सालों-साल तक इस्तेमाल करते हैं, आपको बता दें कि किसी भी हेलमेट को इस्तेमाल करने की एक समय सीमा होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
कब बदल लेना चाहिए अपना हेलमेट?
- फोटो : AI
Helmet Material Degradation: सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हेलमेट की भी एक 'एक्सपायरी डेट' होती है? अक्सर लोग एक ही हेलमेट को सालों-साल इस्तेमाल करते रहते हैं, यह सोचकर कि जब तक वह टूटा नहीं है, वह सुरक्षित है।
कब बदल लेना चाहिए अपना हेलमेट?
- फोटो : Adobe Stock
हेलमेट की लाइफ और एक्सपायरी के नियम
- आमतौर पर एक अच्छे हेलमेट की उम्र उसके निर्माण की तारीख से 3 से 5 साल तक मानी जाती है।
- हेलमेट के अंदर लगा सुरक्षात्मक पैड और फोम समय के साथ सख्त हो जाता है और झटके सोखने की क्षमता खो देता है।
- लगातार धूप में रहने और पसीने की नमी से हेलमेट का भीतरी हिस्सा कमजोर होने लगता है।
कब बदल लेना चाहिए अपना हेलमेट?
- फोटो : Adobe Stock
कब बदल देना चाहिए अपना हेलमेट?
- अगर आपका हेलमेट एक बार भी ऊंचाई से गिरा है या दुर्घटना का शिकार हुआ है, तो उसे तुरंत बदल दें।
- अगर हेलमेट पहनते समय वह सिर पर ढीला महसूस हो या उसकी स्ट्रैप (पट्टा) खराब हो गई हो।
- बाहरी शेल पर छोटी सी भी दरार सुरक्षा के लिहाज से बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब बदल लेना चाहिए अपना हेलमेट?
- फोटो : Adobe Stock
ISI मार्क और सुरक्षा मानक
- हमेशा वही हेलमेट खरीदें जिस पर असली ISI मार्क हो, क्योंकि यह भारतीय सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है।
- सस्ते और बिना मानक वाले हेलमेट केवल चालान से बचा सकते हैं, जान से नहीं।
- हेलमेट खरीदते समय उसके अंदर लगी स्टिकर पर निर्माण की तारीख जरूर चेक करें।
विज्ञापन
कब बदल लेना चाहिए अपना हेलमेट?
- फोटो : Adobe Stock
देखभाल के आसान टिप्स
- हेलमेट के अंदरूनी हिस्से को नियमित रूप से साफ करें ताकि पसीने के कारण कीटाणु और बदबू न पैदा हो।
- इसे सीधे धूप वाली जगह पर रखने के बजाय ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
- हेलमेट को कभी भी बाइक के मिरर पर लटकाकर न छोड़ें, इससे उसकी शेप और फोम खराब हो सकती है।