Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घर के किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो कौन होगा जिम्मेदार? हर मकान मालिक को जाननी चाहिए ये बात

Mon, 02 Nov 2026 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

  • Tenant Fails to Pay Electricity Bill: किराएदार के बिजली बिल का भुगतान न करने पर मकान मालिक की जिम्मेदारी कई बातों पर निर्भर करती है।
  • बिल बकाया होने पर विवाद से बचने के लिए मकान मालिक और किराएदार, दोनों को कनेक्शन, भुगतान और बिजली कंपनी के नियमों की जानकारी रखनी चाहिए

विज्ञापन
Tenant Fails to Pay Electricity Bill: Who Is Responsible, Landlord or Tenant
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा? - फोटो : Amar Ujala AI

अपना घर किराए पर देना मकान मालिक के लिए कमाई का एक जरिया हो सकता है, लेकिन कई बार किराएदार के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद खड़ा हो जाता है। इनमें बिजली बिल का भुगतान भी एक आम समस्या है। मान लीजिए कि आपने अपना मकान किराए पर दिया है और किराएदार कई महीनों तक बिजली बिल जमा नहीं करता। ऐसे में सवाल उठता है कि बकाया बिल कौन भरेगा?



क्या बिजली विभाग मकान मालिक से पैसे वसूल सकता है या इसकी पूरी जिम्मेदारी किराएदार की होगी? इसका जवाब समझने के लिए बिजली कनेक्शन और किराए से जुड़े नियमों को जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Tenant Fails to Pay Electricity Bill: Who Is Responsible, Landlord or Tenant
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock

बिजली कनेक्शन किसके नाम पर है?

  • सबसे पहले यह देखना चाहिए कि घर का बिजली कनेक्शन मकान मालिक के नाम पर है या किराएदार के नाम पर
  • अगर कनेक्शन मकान मालिक के नाम पर है, तो बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में वही उपभोक्ता होता है
  • ऐसी स्थिति में बिल बकाया होने पर मकान मालिक को बिजली कंपनी के साथ भुगतान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
Tenant Fails to Pay Electricity Bill: Who Is Responsible, Landlord or Tenant
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा? - फोटो : Amar Ujala
  • हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि किराएदार की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है
  • अगर रेंट एग्रीमेंट में साफ लिखा है कि बिजली बिल किराएदार भरेगा, तो मकान मालिक उससे बकाया राशि की मांग कर सकता है जरूरत पड़ने पर वो रेंट एग्रीमेंट और बाकी प्रूफ के आधार पर उचित कानूनी रास्ता अपना सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Tenant Fails to Pay Electricity Bill: Who Is Responsible, Landlord or Tenant
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock

अगर बिजली कनेक्शन किराएदार के नाम पर है?

  • अगर बिजली कनेक्शन किराएदार के नाम पर है, तो बिल भरने की पहली जिम्मेदारी किराएदार की होगी
  • ऐसी स्थिति में बिजली कंपनी का रिकॉर्ड यह पहचानने में मदद करता है कि बिल किसके नाम पर जारी हुआ है
  • हालांकि, ऐसे में केवल कनेक्शन का नाम देखकर ही ये तय नहीं होता क्योंकि इसके पीछे कई नियम भी काम करते हैं
  • इसलिए मकान मालिक को किराएदार के साथ कनेक्शन और बिल भुगतान की शर्तें स्पष्ट रखनी चाहिए
विज्ञापन
Tenant Fails to Pay Electricity Bill: Who Is Responsible, Landlord or Tenant
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock

मकान मालिक को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

  • घर किराए पर देने से पहले बिजली बिल की स्थिति चेक कर लें
  • किराएदार को पिछले बकाया और मौजूदा मीटर रीडिंग की जानकारी दें
  • रेंट एग्रीमेंट में बिजली का बिल कौन भरेगा जैसी जरूरी जानकारी लिखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed