फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Alert: दिवाली पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता, इस तरह रहें सतर्क

Thu, 20 Oct 2022 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Oct 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Diwali Scam Alert: How to Keep Safe From Online Frauds or Hackers Know Full Details
दिवाली पर जालसाजों से सावधान, खाली कर सकते हैं बैंक खाता - फोटो : istock

Diwali Scam Alert: दिवाली का त्योहार बेहद पास आ चुका है। दीपों के इस त्योहार में लोग अपने घरों को फूल-मालाओं और लाइटिंग से सजाते हैं। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की इस दिन पूजा होती है, आपस में लोग मिठाइयां बांटते हैं और पटाखे भी चलाते हैं आदि। वहीं, दिवाली का मौका यानी खुशियों का मौका। ऐसे में आपकी इन खुशियों में कोई ग्रहण न लगा दें इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जालसाजों की जो त्योहार के मौके पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। जालसाज इसके लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिवाली आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि जालसाज आपको चपत न लगा पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Diwali Scam Alert: How to Keep Safe From Online Frauds or Hackers Know Full Details
दिवाली पर जालसाजों से सावधान, खाली कर सकते हैं बैंक खाता - फोटो : Istock

जालसाजों से बचने के लिए रखें इन 4 बातों का ध्यान:-

अनजाने लिंक से सावधान

  • इस दिवाली आपको अनजाने लिंक से सावधान रहना है। जालसाज आपको ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए कुछ लिंक भेजते हैं जिनमें दिवाली पर कुछ उपहार देने जैसी बातें होती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है और ये लिंक फर्जी होते हैं जो आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए इन पर कभी क्लिक न करें।
Diwali Scam Alert: How to Keep Safe From Online Frauds or Hackers Know Full Details
दिवाली पर जालसाजों से सावधान, खाली कर सकते हैं बैंक खाता - फोटो : Istock

ऑफर्स को जांच लें

  • दिवाली पर कई तरह के ऑफर्स आते हैं, जिनमें से कुछ तो सही होते हैं। लेकिन कुछ फर्जी होते हैं जिन्हें जालसाज लोगों को ठगने के लिए तैयार करते हैं। इन ऑफर्स के चक्कर में लोग अपनी बैंकिंग जानकारी तक दे बैठते हैं, लेकिन ऐसा कभी न करें क्योंकि इन ऑफर्स के जरिए जालसाज आपको ठगने का काम करते हैं। इसलिए ऑफर्स की पहले अच्छे से जांच करना भी जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Scam Alert: How to Keep Safe From Online Frauds or Hackers Know Full Details
दिवाली पर जालसाजों से सावधान, खाली कर सकते हैं बैंक खाता - फोटो : istock

पेमेंट करते समय सतर्क रहें

  • दिवाली पर लोग कई तरह की शॉपिंग भी करते हैं। वहीं, जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करें तो काफी ध्यान दें कि आप पेमेंट किस वेबसाइट या किस गेटवे के जरिए कर रहे हैं। ध्यान रहे कि विश्वसनीय वेबसाइट से ही शॉपिंग करें ताकि आपकी पेमेंट सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Diwali Scam Alert: How to Keep Safe From Online Frauds or Hackers Know Full Details
दिवाली पर जालसाजों से सावधान, खाली कर सकते हैं बैंक खाता - फोटो : istock

फर्जी कॉल से सावधान

  • जालसाज दिवाली की आड़ में लोगों को ठगने का काम करते हैं, जिसके लिए वो उन्हें फर्जी कॉल करते हैं। ये कॉल बैंक के किसी अधिकारी के रूप में, किसी लॉटरी के रूप में या किसी आकर्षक लुभावने ऑफर आदि के रूप में हो सकती है। आपको ऐसी कॉल्स से सावधान रहना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed