Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख

Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
सार

Diwali 2025 Investment Tips: अगर आपके परिवार में छोटी बिटिया है और उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर आप चिंतित हैं, तो दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार की एक शानदार योजना में अभी से निवश की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025 Sukanya Samriddhi Scheme to Invest for your Daughter Future Know Benefits
दिवाली 2025 इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

Diwali 2025 Investment Plan: दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। अगर आपके परिवार में छोटी बिटिया है और उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर आप चिंतित हैं, तो दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार की एक शानदार योजना में अभी से निवश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में छोटा छोटा निवेश करके आप भविष्य में अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकेंगे। इससे बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई से जुड़ी आर्थिक टेंशन कम होगी।



सरकार की इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित तौर पर निवेश करने से निश्चित अवधि के बाद अच्छा खासा रिटर्न मिलता है। यह बिटिया की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगा। देश में कई लोग अपनी बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रहे हैं। 

Trending Videos
Diwali 2025 Sukanya Samriddhi Scheme to Invest for your Daughter Future Know Benefits
दिवाली 2025 इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 15 वर्षों के लिए निवेश करना होता है। 

Saheli Pink Card: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, भाई दूज पर रेखा गुप्ता देने जा रही ये तोहफा

Diwali 2025 Sukanya Samriddhi Scheme to Invest for your Daughter Future Know Benefits
दिवाली 2025 इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

वहीं खाता खुलवाने के 21 वर्षों के बाद वह मैच्योर हो जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश करने की अधिकतम सीमा एक साल में 1.5 लाख रुपये है।  

IRCTC: नेपाल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, ऑफर देखकर बैग पैक कर लेंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Sukanya Samriddhi Scheme to Invest for your Daughter Future Know Benefits
दिवाली 2025 इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

दिवाली के मौके पर आप अपनी बिटिया का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश सुकन्या समृद्धि योजना में करना है। आपको 15 वर्षों तक हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। 

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

विज्ञापन
Diwali 2025 Sukanya Samriddhi Scheme to Invest for your Daughter Future Know Benefits
दिवाली 2025 इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

वर्तमान ब्याज दर 8.2 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो 21 वर्षों के बाद मैच्योरिटी के समय आपको कुल 69.27 लाख रुपये मिलेंगे। इन पैसों की मदद से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं। ये पैसे आपकी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने में भी मदद करेंगे। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed