PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai: देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें एक उम्र के आने के बाद कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपने जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये किसान खेती किसानी करके अपना गुजर बसर कर लेते हैं। वहीं वृद्धावस्था के समय शारीरिक क्षमता के कम होने की वजह से ये खेती किसानी नहीं कर पाते हैं। कई बार उम्र के इस पड़ाव पर किसानों को आर्थिक स्तर पर कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं।
किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। देश में कई किसान भारत सरकार की इस योजना में निवेश कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
2 of 5
kisan mobile computer laptop
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान मानधन योजना किसानों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। किसान जिस उम्र में इस योजना में रजिस्ट्रेशन करते हैं उसी के मुताबिक निवेश राशि को तय किया जाता है।
Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे
3 of 5
kisan mobile computer laptop
- फोटो : Adobe Stock
अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 55 रुपये का योगदान करना होता है। वहीं अगर किसान 40 की उम्र में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 200 रुपये का योगदान इस स्कीम में करना होता है।
Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान
4 of 5
kisan mobile computer laptop
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने यह निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र पूरी होने के बाद किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 3 हजार रुपये की यह पेंशन उसे जीवनभर मिलेगी।
Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?
5 of 5
kisan mobile computer laptop
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान मानधन योजना के नियमों के मुताबिक अगर 60 की उम्र के बाद किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। इस स्कीम में आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी (IFSC, Account no.), जमीन का रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी। दिवाली के शुभ अवसर पर किसान इस योजना में खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख