दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं। साफ सफाई करने के बाद घरों को लाइटों से सजाया जाता है। इससे घर की रौनक काफी बढ़ जाती है। इन दिनों बाजारों में दिवाली की सजावट के लिए सस्ती और आकर्षक लाइटों की तलाश में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीदने में काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है।
Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान
दिल्ली में कुछ ऐसे बाजार भी हैं, जहां से आप थोक भाव में घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीद सकते हैं। इन बाजारों से डेकोरेटिव लाइटों को खरीदकर आप अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।
सदर बाजार
सदर बाजार में आपको अपना घर सजाने के लिए लाइटें मिल जाएंगी। इस बाजार में आपको लड़ियां, दीया, मामबत्ती, फैंसी लाइट, झूमर, हैंगिंग लाइट्स जैसे कई वेराइटी की लाइटें सस्ती कीमतों पर मिल जाएंगी।
PM Vishwakarma Yojana: कम ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
चांदनी चौक
दिल्ली के चांदनी चौक में भी आपको सस्ती कीमतों पर बढ़िया लाइटें मिल जाएंगी। इस बाजार में एक से बढ़कर एक फैंसी डिजाइनिंग वाली लाइटें मिलती हैं। इनमें से कुछ लाइटों को रिमोट की मदद से भी चलाया जा सकता है।
Paneer Adulteration: नोएडा में जब्त किया गया 550 किलोग्राम नकली पनीर, इन तरीकों से करें मिलावट का पता
भागीरथ पैलेस
दिल्ली का भागीरथ पैलेस भी घर सजाने के लिए मिलने वाली डेकोरेटिव लाइटों को लेकर काफी लोकप्रिय है। इस बाजार मे आपको थोकभाव में घर सजाने वाली लड़ियां या फैंसी लाइटें मिल जाएंगी। इस मार्केट में आपको डेकोरेटिव लाइटों की कई वैराइटी मिल जाएंगी।
Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू
ई-कॉमर्स वेबसाइटों
आप विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी डेकोरेटिव लाइट्स को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कई बार बाजारों की तुलना में ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सस्ती कीमतों में डेकोरेटिव लाइटें मिल जाती हैं।
Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू