फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा बचकर: दिवाली पर घर जाने के लिए बुक कर रहे हैं ट्रेन टिकट तो न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है ठगी

Wed, 02 Oct 2024 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Oct 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2024: These things should be kept in mind while booking train tickets on Diwali
दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले ध्यान दें। - फोटो : Amar Ujala

Diwali Train Ticket Booking Tips: त्योहारों का सीजन 3 अक्तूबर से शुरू हो रहा है जो दिवाली और छठ तक चलेगा। बात अगर दिवाली की करें तो ये दीपों का पर्व है और इस दिन को लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं वे भी इस दिन घर पहुंचते हैं। इसके लिए कोई अपने वाहन से तो कोई ट्रेन आदि से घर जाता है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं या इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते समय आपके द्वारा की गई एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Diwali 2024: These things should be kept in mind while booking train tickets on Diwali
दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले ध्यान दें। - फोटो : AdobeStock

ट्रेन टिकट बुक करते समय इन गलतियों के कारण हो सकती है ठगी?

नंबर 1

  • दिवाली पर घर जाने के लिए हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग ब्रोकर की मदद लेते हैं जिसमें से कई रेलवे स्टेशन के बाहर होते हैं। आपको यहां पर हर किसी ब्रोकर पर विश्वास नहीं करना है क्योंकि इस त्योहारी सीजन में ये आपसे पैसे तो ले लेते हैं, लेकिन आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं दे पाते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रोकर से ही संपर्क करें या खुद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करें।
Diwali 2024: These things should be kept in mind while booking train tickets on Diwali
दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले ध्यान दें। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • इस त्योहारी सीजन में आपको फेक एप और वेबसाइट से बचकर रहना है। दरअसल, जालसाज असली की तरह मिलती-जुलती एप और वेबसाइट बना देते हैं जिन पर आप जाते हैं तो आपके साथ ठगी हो जाती है। इसलिए हमेशा ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप से या आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in/nget/train-search से ही बुक करें, ताकि आप ठगी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024: These things should be kept in mind while booking train tickets on Diwali
दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले ध्यान दें। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • दिवाली के मौके पर आपको फर्जी कॉल से बचकर रहना है, वरना आपकी एक गलती आपको ठगी का शिकार बना सकती है। दरअसल, लोग रेलवे के कस्टमर केयर से बात करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करते हैं, लेकिन यहां पर आपको जालसाजों द्वारा अपडेट किए गए गलत नंबर मिल सकते हैं। इसलिए ये जान लें कि भारतीय रेलवे (रेल मदद) का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 है।
विज्ञापन
Diwali 2024: These things should be kept in mind while booking train tickets on Diwali
दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले ध्यान दें। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • जालसाजों से बचकर रहना जरूरी है, क्योंकि दिवाली के लिए जब आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिलता, तो कई लोग आपको ठगने के लिए मैसेज, ईमेल आदि पर अनजाने लिंक भेज सकते हैं जिनमें कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने जैसी बातें कही होती हैं। आपको भूलकर भी इन अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed