फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: दिवाली के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान, एक क्लिक और गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: tips to Protect yourself from online shopping fraud in this diwali festival
Diwali 2023 Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैसे हो सकता है फ्रॉड? - फोटो : Amar Ujala

Diwali Fraud Alert: दिवाली का त्योहार आते ही आसपास का माहौल काफी बदल जाता है। हर तरफ खुशनुमा माहौल होता है, लोग त्योहार की तैयारियों में लगे हुए होते हैं आदि। अगर कहा जाए कि, दिवाली के लिए सबसे ज्यादा तैयारियां की जाती हैं तो शायद इसमें गलत नहीं होगा। वहीं, दूसरी तरफ लोग जहां बाजार जाकर दिवाली की खरादीरी करते हैं, तो वहीं कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी खूब करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दिवाली का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को ठग भी लेते हैं और इसका कारण कई बार हमारी एक छोटी सी गलती होती है। इसलिए दिवाली के मौके पर कहीं आपके साथ भी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड न हो जाए, इसलिए इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Diwali 2023: tips to Protect yourself from online shopping fraud in this diwali festival
Diwali 2023 Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैसे हो सकता है फ्रॉड? - फोटो : istock

इन गलतियों के कारण हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार:-

अनजाने लिंक से बचकर

  • दिवाली के मौके पर आपके मोबाइल पर कई तरह के अनजाने लिंक मैसेज, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए भेजे जाते हैं। इन मैसेज में शॉपिंग के कई डिस्काउंट या आकर्षक ऑफर के बारे में बताया होता है और इसका लाभ उठाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। पर भूलकर भी इन लिंक पर क्लिक न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है क्योंकि ये फेक होते हैं।
Diwali 2023: tips to Protect yourself from online shopping fraud in this diwali festival
Diwali 2023 Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैसे हो सकता है फ्रॉड? - फोटो : istock

फेक वेबसाइट-एप से सावधान

  • कई वेबसाइट और एप पूरी तरह से फेक होती हैं। जो लोगों से लॉगिन करवाकर पहले तो उनका डाटा चुरा लेती है और फिर इसी डाटा की मदद से उनको चपत भी लगा देती है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट-एप से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: tips to Protect yourself from online shopping fraud in this diwali festival
Diwali 2023 Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैसे हो सकता है फ्रॉड? - फोटो : istock

ओटीपी शेयर न करें

  • आजकल सबसे ज्यादा फ्रॉड ओटीपी शेयर करने की वजह से होते हुए नजर आते हैं। इसमें आपके पास किसी ऑफर्स को लेकर कॉल आती है, जिसमें आपकी लॉटरी लगने जैसी बातें कही जाती हैं। इसके बाद आपसे आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को मांगा जाता है और जैसे ही आप ये शेयर करते हैं। वैसे ही आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाते हैं। इसलिए किसी को भी अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को न दें।
विज्ञापन
Diwali 2023: tips to Protect yourself from online shopping fraud in this diwali festival
Diwali 2023 Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैसे हो सकता है फ्रॉड? - फोटो : istock

अनजाने कॉल पर विश्वास नहीं

  • दिवाली के मौके पर आपके पास कोई कॉल आ सकता है, जिसमें आपको किसी आकर्षक ऑफर के बारे में बताकर अपनी बातों में फंसाया जा सकता है और किसी और चीज का लालच देकर आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी ली जा सकती है। पर आप कभी ऐसी कॉल पर विश्वास न करें और ये जान लें कि बैंक अधिकारी कभी आपसे आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी जैसे- ओटीपी, पिन नंबर, सीवीवी आदि नहीं मांगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed