फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा बना सकते हैं, यहां जानें खासियत

Thu, 28 Apr 2022 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Apr 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
dispatch teases world first modular electric scooter will launch on next year 2023
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं - फोटो : Youtube/Dispatch Vehicles

आज के समय में टेक्नोलॉजी हमारी सोच से भी काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। जिस बारे में आप शायद सोच भी नहीं पाते, वो चीज हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि ये जाना जाए कि हमारे आसपास तकनीक कितनी आगे बढ़ रही है। जैसे- गाड़ियों के क्षेत्र में देखा जाए, तो पहले और अब की गाड़ियों में कई तरह की नई तकनीक देखी जा सकती है। सेंट्रल लॉक, एयर बैग, ऑटो पायलट जैसी कई अन्य तकनीक आप आज की गाड़ियों में देख सकते हैं। इसी तरह दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां भी टैक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हाल ही में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल लॉन्च होने वाला है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं। अगर आप इस स्कूटर के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

dispatch teases world first modular electric scooter will launch on next year 2023
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं - फोटो : Youtube/Dispatch Vehicles
  • दरअसल, कई भारतीय कंपनियां हर एक क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। ऐसे ही डिस्पैच व्हीकल्स नाम की भारतीय स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसा स्कूटर तैयार किया है, जिसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन मॉड्यूलर है। वहीं, कंपनी का दावा है भारत के बाजार में वो इसको अगले साल तक लॉन्च भी करने वाली है।
dispatch teases world first modular electric scooter will launch on next year 2023
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं - फोटो : Youtube/Dispatch Vehicles

सुविधाएं जान लें

  • इस स्कूटर को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज तो कर ही सकते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर के हैंडल में काफी अच्छा स्पेस है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि इस जगह पर आप टैबलेट रख सकते हैं और वो भी पूरी सुरक्षा के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
dispatch teases world first modular electric scooter will launch on next year 2023
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं - फोटो : Youtube/Dispatch Vehicles

पुर्जे हो सकते हैं अलग!

  • ऐसा करके आप इस स्कूटर को कनेक्टेड व्हीकल बना सकते हैं। कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पुर्जे अलग तक हो सकते हैं। वहीं, इसकी बैटरी स्वैपेबल है और इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक भी है। जहां एक तरफ इसकी पीछे वाली सीट पर आप कोई स्टोरेज यानी सामान रखने वाली चीज लगा सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें आगे काउल को आप बदल सकते हैं।
विज्ञापन
dispatch teases world first modular electric scooter will launch on next year 2023
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं - फोटो : Youtube/Dispatch Vehicles
  • बात इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कामों की करें, तो आप इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल किसी रेस्टोरेंट में डिलीवरी के लिए या अपने पर्सनल कामों के लिए भी कर सकते हैं। यहां तक कि आप इसमें छोटा किचन तक सेटअप कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed