हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग के लोगों को और जरूरतमंद लोगों को लाभ देना है। केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग और मिलकर भी कई योजनाओं को चला रही हैं। इसमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं, जैसे- रोजगार, राशन, स्वास्थ्य और बीमा योजनाएं जैसी कई चीजें हैं। ऐसी एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसे सरकार श्रम मंत्रालय के द्वारा चलाती है। इस योजना का सीधा लाभ अगंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को दिया जा रहा है। इस योजना का उद्धेश्य ही यही है कि कामगारों को आर्थिक रूप से और अन्य तरीकों से लाभ दिए जा सके, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। यही नहीं, मिलने वाले अन्य लाभों के अलावा अब सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को नौकरी देने की भी पेशकश कर रही है। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"626a480b18d62645f41464d6","slug":"according-to-ministry-of-labour-and-employment-e-shram-card-holders-will-get-jobs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ई-श्रम कार्डधारकों के लिए खुशखबरी: पंजीकृत श्रमिकों को मिलने लगी नौकरी, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ई-श्रम कार्डधारकों के लिए खुशखबरी: पंजीकृत श्रमिकों को मिलने लगी नौकरी, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
Thu, 28 Apr 2022 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्डधारकों को मिल सकती है नौकरी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्डधारकों को मिल सकती है नौकरी
- फोटो : istock
- दरअसल, उत्तर प्रदेश में 26 हजार श्रमिकों को नौकरी देने की पेशकश की गई है। ई-श्रम पोर्टल को नेशनल करियर सर्विस के साथ जोड़ा गया है, जिसके कारण ऐसा हो पा रहा है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए ई-श्रम पोर्टल, एनसीएस पोर्टल (श्रम मंत्रालय का पोर्टल) और एमएसएमई मंत्रालय की तरफ से चलाए जा रहे उद्यम व असीम पोर्टल को एक-दूसरे से जोड़ने की घोषणा की थी।
ई-श्रम कार्डधारकों को मिल सकती है नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : twitter/ANIHindi
जरूरतमंदों को नौकरी मिल सके
- ऐसा इसलिए किया गया, ताकि श्रमिकों को नौकरी मिल सके। साथ ही नौकरी के अलावा कामगारों के विकास के लिए उन्हें अपना काम करने के लिए लोन भी मिल सके। जहां एक तरफ ई-श्रम पोर्टल पर अब तक लगभग 27 करोड़ से ज्यादा कामगार खुद का पंजीकरण करवा चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एनसीएस पोर्टल पर लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा रिक्तियां हैं। ये नौकरियां अलग-अलग क्षेत्रों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्डधारकों को मिल सकती है नौकरी
- फोटो : istock
इन नौकरियों की पेशकश की गई है
- श्रम मंत्रालय के मुताबिक, ई-श्रम पोर्टल और एनसीएस को एक-दूसरे से जोड़ने का काम हाल ही में पूरा हुआ है। दूसरी तरफ 26 हजार से ज्यादा ऐसे कामगार जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वो एनएससी पर भी पंजीकृत हुए हैं। वहीं, श्रम मंत्रालय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इन कामगारों को जैसे- कृषि अधिकारी, क्वालिटी कंट्रोल, अकाउंटेंट आदि नौकरियों की पेशकश भी की गई है।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्डधारकों को मिल सकती है नौकरी
- फोटो : istock
ई-श्रम कार्डधारकों को अन्य लाभ भी मिल रहे हैं:-
- हर महीने 500 रुपये की किस्त
- 2 लाख का बीमा कवर मिलता है
- श्रम मंत्रालय की कई योजनाओं का सीधा लाभ
- कई मुफ्त चीजें, जैसे- सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त में साइकिल और काम करने के लिए उपकरण।