Metro Timings On Republic Day 2025: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस को लेकर देश उत्साह में है। इस बार परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के राजकीय मेहमान होंगे। इस दिन की अपनी अलग कहानी है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर परेड निकलती है और पूरा देश ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया इसकी साक्षी बनती है।
{"_id":"679343fa08dbf3c4950be0df","slug":"delhi-metro-time-on-republic-day-2025-26-january-ko-delhi-metro-kab-suru-hogi-news-in-hindi-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी की परेड में जानें वाले ध्यान दें: कल सुबह 6 बजे नहीं इतने बजे चलेगी पहली मेट्रो, यहां जानें समय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
26 जनवरी की परेड में जानें वाले ध्यान दें: कल सुबह 6 बजे नहीं इतने बजे चलेगी पहली मेट्रो, यहां जानें समय
Sat, 25 Jan 2025 11:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:39 AM IST
सार
अगर आप भी 26 जनवरी को होना वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए मेट्रो ने अपने ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है।
विज्ञापन
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
- फोटो : Amar Ujala
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
- फोटो : Adobe Stock
इतने बजे चलती है मेट्रो
- अगर यूं कहा जाए कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के लिए लोगों के लिए लाइफलाइन है तो इसमें शायद कोई दो राय न हो। रोजाना मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे चलना शुरू हो जाती हैं और रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। इसके लिए आपको टिकट लेना होता है और फिर आप मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं।
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
- फोटो : Adobe Stock
मेट्रो से जा सकते हैं परेड स्थल
- अगर आप भी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपको यहां पर तय समय पर सुबह जल्दी पहुंचना होता है। ऐसे में आप चाहें तो मेट्रो से सफर कर सकते हैं। मेट्रो की तरफ से ट्रेनों के संचालन का समय बदला गया है जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो। इससे आप समय पर परेड स्थल पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
- फोटो : Adobe Stock
कितने बजे से चलेंगी 26 जनवरी को मेट्रो?
- अगर आम दिनों की बात करें तो मेट्रो सुबह 6 बजे से चलना शुरू हो जाती है और रात 11 बजे तक चलती है। वहीं, गणतंत्र दिवस के लिए मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। 26 जनवरी को आपको पहली मेट्रो सुबह 3 बजे से मिलेगी यानी इस दिन सुबह 3 बजे से सभी मेट्रो लाइनों पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा जिससे आप समय पर परेड स्थल पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
- फोटो : AdobeStock
इन स्टेशन पर उतरना होगा
- अगर आप भी परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर जाना चाहते हैं और आप मेट्रो से सफर करेंगे, तो ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि आप मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं या फिर आप केंद्र सचिवालय वाले मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं। यहां से कर्तव्य पथ की दूरी लगभग 10 मिनट की है।