फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holidays: क्या आज शनिवार को आपके शहर में बैंक बंद है या खुला है? यहां जानें

Sat, 25 Jan 2025 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

Kya Aaj Bank Band Hai: बैंक जाने से पहले हमें बैंकों की छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए, ताकि हमें दिक्कत न हो। वरना हमारा काम भी अटक सकता है।

विज्ञापन
Bank Holidays 2025 Are banks open or closed this saturday Check RBI Holiday List
क्या आज बैंक बंद है? - फोटो : Amar Ujala

January Bank Holiday 2025: आज के समय में बैंक से जुड़े लगभग ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गए हैं। आपको किसी को पैसे भेजने हैं, किसी से पैसे प्राप्त करने हैं, अपने खाते का बैंक बैलेंस चेक करना है, क्रेडिट कार्ड बनवाना है, लोन लेना है आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आप ऑनलाइन करवा सकते हैं। पर इन सबके बावजूद कई काम ऐसे हैं जिनके लिए आपको बैंक ही जाना पड़ता है।



ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि हम जिस दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं है। ऐसा इसलिए जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर हमें ये नहीं पता होता कि बैंक कब बंद है और कब खुला है तो हमारा वो काम अटक सकता है जिसके लिए हम बैंक गए हैं। जैसे, आज यानी शनिवार के दिन बैंक बंद है या खुला है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Bank Holidays 2025 Are banks open or closed this saturday Check RBI Holiday List
क्या आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आज बैंक की छुट्टी है?

  • दरअसल, आज 25 जनवरी 2025 यानी शनिवार का है। आप अगर आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आज बैंक बंद है। आज महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी है। इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जाने से बचें।
Bank Holidays 2025 Are banks open or closed this saturday Check RBI Holiday List
क्या आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

कल का क्या है?

  • जिस तरह से आज चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक की छुट्टी है, तो वहीं दूसरी तरफ कल यानी 26 जनवरी को भी पूरे देशभर में बैंक बंद रहेंगे। कल गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश होता है जिसके कारण बैंकों में कामकाज नहीं होता है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपका वो काम कल भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays 2025 Are banks open or closed this saturday Check RBI Holiday List
क्या आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

इस महीने एक और छुट्टी

  • अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि इस महीने 25 और 26 जनवरी के अलावा 30 जनवरी को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दिन बैंक सिर्फ सिक्किम में बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन सोनम लोसर है।
विज्ञापन
Bank Holidays 2025 Are banks open or closed this saturday Check RBI Holiday List
क्या आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

चलती रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

  • भले ही आपका बैंक जाकर होने वाला काम छुट्टियों के कारण नहीं हो पा रहा है पर बैंक की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आपको किसी को पैसे भेजने हैं, इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना है या फोन बैंकिंग का इस्तेमाल करना है आदि। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा चालू रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed