फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कर रहे हैं सफर, तो जानें कितना वजन अपने साथ ले जा सकते हैं आप

Tue, 11 Feb 2025 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

Delhi Metro Luggage Rules: कई लोगों का यह सवाल रहता है कि मेट्रो में सफर करते समय आप अपने साथ कितने किलो तक का वजन साथ ले जा सकते हैं?

विज्ञापन
Delhi Metro Luggage Rules Know List Of Prohibited Things In Metro
Delhi Metro Luggage Rules: - फोटो : AdobeStock

Delhi Metro Luggage Rules: मेट्रो को दिल्ली शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। हर रोज लाखों की संख्या में यात्री मेट्रो ट्रेनों में सफर करते हैं। दिल्ली शहर में कई जगहों पर काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग होता है। इस कारण निजी वाहनों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने पर समय की काफी ज्यादा खपत होती है। कई बार व्यक्ति लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहने की वजह से काफी परेशान हो जाता है। इस कारण कई लोग मेट्रो में सफर करना पसंद करते हैं। मेट्रो ट्रेन कम समय में आपको आपके गंतव्य स्थान तक पहुंचा देती है।



आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मेट्रो में सफर करते समय आप अपने साथ एक तय लिमिट में ही वजन ले जा सकते हैं। इस कारण कई लोगों का यह सवाल रहता है कि मेट्रो में सफर करते समय आप अपने साथ कितने किलो तक का वजन साथ ले जा सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Delhi Metro Luggage Rules Know List Of Prohibited Things In Metro
Delhi Metro Luggage Rules: - फोटो : AdobeStock

दिल्ली मेट्रो के नियमों के अंतर्गत आप अपने साथ 25 किलोग्राम तक का वजन साथ ले जा सकते हैं। यह लिमिट केवल एक यात्री के लिए तय की गई है। इसके अलावा आप जिस बैग को लेकर जा रहे हैं उसका आकार 80 सेमी x 50 सेमी x 30 सेमी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

Delhi Metro Luggage Rules Know List Of Prohibited Things In Metro
Delhi Metro Luggage Rules: - फोटो : AdobeStock

मेट्रो में आप बंडल के रूप में सामान नहीं ले जा सकते हैं। इसको लेकर अनुमति नहीं दी गई है। आप मेट्रो ट्रेन में अपने साथ साइकिल, बड़े उपकरण या फर्नीचर भी साथ नहीं ले जा सकते हैं।

IRCTC Tour Package: महाकुंभ जाने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी लाया है यह सस्ता टूर पैकेज 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Luggage Rules Know List Of Prohibited Things In Metro
Delhi Metro Luggage Rules: - फोटो : AdobeStock

मेट्रो में सफर करते समय आप अपने साथ निम्नलिखित चीजों को नहीं ले जा सकते हैं -

  • क्लीवर, स्क्रूड्राइवर, रिंच, प्लायर, कटलरी, खंजर, चाकू, तलवार और अन्य नुकीली वस्तुएं
  • बंदूकें, पिस्तौल, राइफल या किसी भी तरह के आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद
  • ज्वलनशील ठोस पदार्थ, गीली बैटरियां
  • पालतू जानवर
  • मृत जानवरों के शव, खून और हड्डियों से जुड़ी चीजें
विज्ञापन
Delhi Metro Luggage Rules Know List Of Prohibited Things In Metro
Delhi Metro Luggage Rules: - फोटो : AdobeStock

अगर आप मेट्रो ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप दिल्ली मेट्रो के लगेज रूल को नहीं जानते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed