Delhi Metro Rules in Hindi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। दरअसल, रोजाना लाखों की संख्या में इससे यात्रा करते हैं। खासतौर पर दफ्तर जाने वाले लोग इससे काफी यात्रा करते हैं। गुड़गांव से अगर नोएडा आना है या नोएडा से गुड़गांव जाना है, तो लोग मेट्रो से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके पीछे किराए से लेकर समय तक की बचत होने जैसे कई कारण शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। इसमें सबसे पहली गलती तो महिला कोच को लेकर ही है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। मेट्रो से सफर करने वाले लोग अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66fd276c849ce7cb180131e8","slug":"delhi-metro-ladies-coach-alert-male-passengers-should-not-travel-in-the-ladies-coach-of-the-delhi-metro-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro Ladies Coach Alert: दिल्ली मेट्रो में भूलकर न करें ये एक गलती, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Delhi Metro Ladies Coach Alert: दिल्ली मेट्रो में भूलकर न करें ये एक गलती, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना
Thu, 03 Oct 2024 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने पर कितना जुर्माना लगता है?
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने पर कितना जुर्माना लगता है?
- फोटो : AdobeStock
महिला कोच में न जाएं
- दरअसल, अगर आप मेट्रो से यात्रा करते हैं तो जान लें कि गाड़ी की गति की दिशा में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित है यानी इस डिब्बे में सिर्फ महिलाएं सफर कर सकती हैं। ऐसे में अगर कोई पुरुष इस डिब्बे में सफर करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने पर कितना जुर्माना लगता है?
- फोटो : AdobeStock
तैनात रहते हैं फ्लाइंग स्क्वायड
- मेट्रो के रुट में जगह-जगह पर (कई मेट्रो स्टेशन) फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहते हैं। इस दस्ते में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ, दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस यानी डीएमआरपी और डीएमआरसी के कर्मी शामिल होते हैं। ये दस्ता उन लोगों को पकड़ता है जो महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने पर कितना जुर्माना लगता है?
- फोटो : AdobeStock
पुरुष क्यों नहीं कर सकते महिला कोच में यात्रा?
- दरअसल, कुछ साल पहले डीएमआरसी की तरफ से ये फैसला लिया गया था कि गाड़ी की गति की दिशा में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार जैसे मामलों को मेट्रो के अंदर रोका जा सके और महिलाएं बिना किसी दिकक्त के सफर कर सकें और मेट्रो में सुरक्षित माहौल पा सके।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने पर कितना जुर्माना लगता है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना जुर्माना?
- अगर कोई पुरुष मेट्रो के अंदर महिला कोच में सफर करता हुआ पकड़ा जाता है, तो ऐसे में उस पर दिल्ली मेट्रो यानी ओएंडएम अधिनियम के तहत 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। इसलिए महिला कोच में सफर करने से बचें।