फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro Tips: अगर पहली बार जा रहे हैं दिल्ली मेट्रो में? तो ये नियम जरूर जान लें, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 22 May 2025 06:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 May 2025 06:04 PM IST
सार

Delhi Metro Ladies Coach: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में पहली बार सफर कर रहे हैं तो आपको पहले कोच से जुड़ी ये बात पता होना जरूरी हो जाता है। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
Delhi Metro Guide for First-Time Travelers Must Know These Rules to Avoid Trouble Guidelines to Follow
मेट्रो में पुरुष यात्रियों को किस कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock

Delhi Metro Rules For Man: अगर आप भी दिल्ली या इसके आसपास के इलाके में रहते हैं तो जाहिर है कि यहां लगने वाले जाम से बचने के लिए आप मेट्रो से सफर करते होंगे? दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफलाइन है और हर रोज लाखों की संख्या में लोग मेट्रो से सफर करते हैं। मेट्रो से यात्रा करने के कई फायदे हैं। जैसे, जाम से बच जाते हैं, एसी की सुविधा होती है आदि।

इसलिए लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं, लेकिन अगर आप पहली बार दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं या करने वाले हैं तो जान लें कि आपको एक गलती करने से खास बचना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी ये गलती आप पर जुर्माना लगा सकती है और ये गलती है महिला कोच से जुड़ी हुई। तो चलिए जानते हैं पुरुष यात्रियों को किस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए...

Delhi Metro Guide for First-Time Travelers Must Know These Rules to Avoid Trouble Guidelines to Follow
मेट्रो में पुरुष यात्रियों को किस कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock

ये है वो गलती जो न करें

  • अगर आप पुरुष यात्री हैं तो भूलकर भी मेट्रो में बने महिला कोच में यात्रा न करें। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जाता है। जान लें कि मेट्रो में गाड़ी की गति की दिशा में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में पुरुष यात्री इस कोच में सफर नहीं कर सकते।
Delhi Metro Guide for First-Time Travelers Must Know These Rules to Avoid Trouble Guidelines to Follow
मेट्रो में पुरुष यात्रियों को किस कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock

फ्लाइंग स्क्वायड पकड़ सकते हैं आपको

  • कई मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं जहां पर फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहते हैं। ये उन पुरुषों को पकड़ते हैं जो महिला कोच में यात्रा करते हैं और इन पर जुर्माना भी लगाते हैं। इस फ्लाइंग स्क्वायड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ, दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस यानी डीएमआरपी और डीएमआरसी के कर्मी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Guide for First-Time Travelers Must Know These Rules to Avoid Trouble Guidelines to Follow
मेट्रो में पुरुष यात्रियों को किस कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock

पकड़े जाने पर इतना लगता है जुर्माना

  • अगर कोई पुरुष यात्री मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर दिल्ली मेट्रो यानी ओएंडएम अधिनियम के तहत कार्रवाई होती है। इसके बाद उस शख्स पर 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। इससे बचने के लिए महिला कोच में कभी यात्रा न करें।
विज्ञापन
Delhi Metro Guide for First-Time Travelers Must Know These Rules to Avoid Trouble Guidelines to Follow
मेट्रो में पुरुष यात्रियों को किस कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock

महिलाएं यहां कर सकती हैं संपर्क

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो ने हेल्पलाइन नंबर भी दे रखा है। अगर किसी महिला को मेट्रो ट्रेन में कोई दिक्कत है, मेट्रो परिसर में कोई परेशानी होती है या फिर किसी दुर्व्यवहार या किसी अनधिकृत प्रवेश की रिपोर्ट करनी है तो आप डीएमआरसी के 24*7 हेल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉल करके मदद ले सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed