फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Right: क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर...

Tue, 16 Sep 2025 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

Property Right: क्या माता-पिता के जीवित रहते दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। अब इस बीच हिंदू उत्तराधिकार कानून पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम फैसाल सुनाया है।

विज्ञापन
Delhi High Court Says No Inheritance Claim On Grandparents Property While Parent Is Alive
क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर... - फोटो : Adobe Stock

Property Right: क्या माता-पिता के जीवित रहते दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। अब इस बीच हिंदू उत्तराधिकार कानून पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम फैसाल सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर माता-पिता जीवित हैं, तो पोते-पोतियां अपने दादा-दादी की संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा नहीं कर सकते। कोर्ट ने यह फैसला एक महिला द्वारा दायर किए गए दीवानी मुकदमे को खारिज करते हुए सुनाया है। 

दरअसल, कृतिका नाम की एक महिला ने दिवंगत दादा के स्वामित्व वाली पश्चिमी दिल्ली की एक संपत्ति में अपने हिस्से की मांग की थी। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने महिला की तरफ से दायर किए दीवानी मुकदमे को खारिज कर दिया। 
 
Delhi High Court Says No Inheritance Claim On Grandparents Property While Parent Is Alive
क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर... - फोटो : Adobe Stock

अदालत ने क्या कहा? 

अदालत ने साफ किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (HSA), 1956 के तहत, एक मृतक हिंदू की संपत्ति प्रथम श्रेणी के उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित होती है। इसमें मृतक की पत्नी, बेटे, बेटी और माता शामिल हैं, लेकिन पोते-पोतियां इसमें शामिल नहीं हैं, जिनके माता-पिता अभी भी जीवित हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वादी कृतिका का पूरा मामला इस धारणा पर आधारित है कि ये संपत्ति उनकी पैतृक संपत्ति है।
 
Delhi High Court Says No Inheritance Claim On Grandparents Property While Parent Is Alive
क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर... - फोटो : Adobe Stock

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम का जिक्र

अदालत ने साफ किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत भारत में हिंदुओं के बीच बिना वसीयत के उत्तराधिकार से संबंधित कानून में भारी बदलाव आया है। कृतिका ने अपने पिता और चाची के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने बंटवारे की मांग की। साथ ही यह घोषित करने की मांग की थी कि वह संपत्ति में अपने पिता के आधे हिस्से के एक-चौथाई भाग की हकदार हैं।

पीएम किसान योजना: 21वीं किस्त किसे मिल सकती है और किसे नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi High Court Says No Inheritance Claim On Grandparents Property While Parent Is Alive
क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर... - फोटो : Adobe Stock

हाईकोर्ट मे कहा कि कृतिका दावा कानूनी रूप से नहीं टिकता है, क्योंकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के मुताबिक, संपत्ति सिर्फ दादा की विधवा पत्नी और संतान में ही बंटेगी। पोते-पोतियां तब तक प्रथम श्रेणी उत्तराधिकारी हीं माने जाते, जब तक उनके माता-पिता जीवित हैं। कृतिका ने जिस संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी थी वो उसे दादा की थी। 

Cyber Crime: AI से फोटो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, आपके साथ न हो इसलिए यहां जानें बचने के तरीके

विज्ञापन
Delhi High Court Says No Inheritance Claim On Grandparents Property While Parent Is Alive
क्या दादा-दादी की संपत्ति पर पोते-पोतियों का हक होता है? जानिए यहां पर... - फोटो : Adobe Stock

कोर्ट में स्पष्ट किया कि 1956 के बाद से ऐसी संपत्ति संयुक्त परिवार की संपत्ति नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत स्वामित्व मानी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि इस निर्णय से समाज में फैली भ्रांति दूर होती है, जिसमें माना जाता था कि पोते-पोतियों को दादा-दादी की संपत्ति पर अधिकार होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed