How to Order High-Security Vehicle Number Plates: क्या आपकी गाड़ी में अभी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई है? अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो तो चालान कट सकता है और कई मामलों में गाड़ी तक सीज हो सकती है।
HRSP: गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर
How to Order High-Security Vehicle Number Plates: क्या आपकी गाड़ी में अभी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई है? अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन सी गाड़ियों के लिए है जरूरी?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का नियम दो, तिपहिया और चार पहिया सभी तरह की गाड़ियों पर लागू है। खासतौर पर 1 अप्रैल 2019 से पहले जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनके लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना जरूरी है। नई गाड़ियां पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ ही आती हैं।
घर बैठे ऐसे मंगवा सकते हैं?
वर्तमान समय में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए अधिक मेहनत करने की लोगों की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे घर बैठे आपर ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा।
पीएम किसान योजना: 21वीं किस्त किसे मिल सकती है और किसे नहीं?
- वेबसाइट पर नंबर प्लेट ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको अपना राज्य और वाहन का प्रकार सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी।
Cyber Crime: AI से फोटो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, आपके साथ न हो इसलिए यहां जानें बचने के तरीके
- फिर आपको फिटमेंट लोकेशन चुननी होगी। नंबर प्लेट को या तो आप घर पर मंगवा सकते हैं या फिर नजदीकी डीलरशिप से लगवा सकते हैं।
- इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करें। दोपहिया वाहनों के लिए करीब 300 से 400 और चार पहिया वाहनों के लिए 500 से 600 रुपये तक का खर्च लगता है। पेमेंट करने के बाद आपको बुकिंग रिसिप्ट मिल जाएगी। इसे नंबर प्लेट लगवाते समय दिखाना जरूरी है।