फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Govt Scheme: दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार, लेकिन इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Wed, 17 Sep 2025 05:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

Delhi Government Scheme For Disabled Persons: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई योजना की घोषणा की और कहा कि दिव्यांगों की देखभाल करने वाले परिजनों को हर महीने 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
delhi govt scheme for disabled persons will get 6000 rupees every month know the details
दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार - फोटो : Adobe Stock

Delhi Government Scheme For Disabled Persons: भारत में अलग-अलग राज्यों की सरकारें आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों और जरूरमंद लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। अब इस बीच दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में रहने वाले दिव्यांग नागरिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ा एलान किया है। राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई योजना की घोषणा की और कहा कि दिव्यांगों की देखभाल करने वाले परिजनों को हर महीने 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 



उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोग और उनके परिवार अक्सर आर्थिक और सामाजिक मुश्किलों का सामना करते हैं। ऐसे में यह योजना उन्हें आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ सम्मान और सुरक्षा की भावना भी देगी। आइए जानते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा...
 

delhi govt scheme for disabled persons will get 6000 rupees every month know the details
दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार - फोटो : Adobe Stock

दिव्यांग व्यक्ति को क्या करना होगा?

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि 6000 रुपये की राशि सीधे दिव्यांग व्यक्ति को नहीं मिलेगी। यानी उन्हें किसी देखभाल करने वाले की जानकारी देनी होगी, क्योंकि उनकी देखभाल करने वाले परिवार के सदस्य या फिर नियुक्त व्यक्ति को यह राशी मिलेगी। पैसा हर महीने सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है। बल्कि दिव्यांग नागरिकों और उनके परिजनों को सम्मान और सुरक्षा की भावना से जोड़ना है। 
 

delhi govt scheme for disabled persons will get 6000 rupees every month know the details
दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार - फोटो : पीटीआई

सरकार ने साफ करते हुए कहा कि इस राशि का इस्तेमाल परिवार की जरूरी जरूरतों और दिव्यांग की देखभाल से जुड़े कामों में ही होना चाहिए, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही दिव्यांग को बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

LIC Scheme: एलआईसी की शानदार स्कीम, करें 150 रुपए का निवेश, मिल सकता है 19 लाख रुपये का फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi govt scheme for disabled persons will get 6000 rupees every month know the details
दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार - फोटो : Adobe Stock

पहले कितना मिलता था पैसा? 

अभी तक दिल्ली सरकार की तरफ से दिव्यांग नागरिकों और उनकी देखभाल करने वाले परिजनों को हर महीने 2500 रुपये की पेंशन या सहायता राशि दी जाती थी। लगातार बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला किया। अब नई योजना के तहत अब 6000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। 

पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: मुफ्त इलाज से लेकर मुफ्त गैस कनेक्शन तक, मोदी सरकार में घर-घर पहुंची ये 5 योजनाएं

विज्ञापन
delhi govt scheme for disabled persons will get 6000 rupees every month know the details
दिव्यांगों को 6000 रुपये देगी दिल्ली सरकार - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों नहीं मिलेगा फायदा?

अब जानते हैं कि आखिर कौन लोग इस योजना में शामिल नहीं होंगे। जिन दिव्यांग नागरिकों की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। इसी तरह जो लोग बीते 5 साल से दिल्ली में नहीं रह रहे हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। अगर परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक है, तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही जिन लोगों के पास हाई सपोर्ट नीड्स की कैटेगरी का सर्टिफिकेट नहीं है। वह भी इस योजना में शामिल नहीं हो पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed