फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद आज बंद रहेगा चांदनी चौक मार्केट, जानें रोजाना कितना होता है कारोबार

Tue, 11 Nov 2025 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Nov 2025 08:57 AM IST
सार

Delhi Lal Quila Blast: दिल्ली में लाल किले के पास बीती शाम में हुए धमाके ने हर किसी को चिंता में डाल दिया और वहां मौजूद लोग इस धमाके से सहम गए।

विज्ञापन
Delhi Blast News Chandni Chowk Market to Remain Closed After Red Fort Explosion, Know Business Impact
दिल्ली ब्लास्ट: चांदनी चौक बाजार आज बंद रहेगा। - फोटो : Amar Ujala

Delhi Chandni Chowk Market: देश की राजधानी दिल्ली बीती शाम उस वक्त सहम गई, जब लाल किला के पास सोमवावर शाम को एक कार में जोरदार तेज धमाका हुआ। अभी ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि ये कोई आतंकी हमला था या नहीं, लेकिन शुरुआती जांच और सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स इस तरफ इशारा जरूर कर रही हैं।

ये धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुआ। जहां ये धमाका हुआ वो चांदनी चौक का एरिया भी है। जहां पर हर रोज लाखों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में इस धमाके का इस चांदनी चौक मार्केट पर क्या असर पड़ा है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi Blast News Chandni Chowk Market to Remain Closed After Red Fort Explosion, Know Business Impact
दिल्ली ब्लास्ट: चांदनी चौक बाजार आज बंद रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

शाम को क्या हुआ चांदनी चौक में?

  • जैसे, शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में धमाका हुआ। वैसे ही कुछ ही मिनटों में आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर कि ले गुल हो गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे और चांदनी चौक बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
Delhi Blast News Chandni Chowk Market to Remain Closed After Red Fort Explosion, Know Business Impact
दिल्ली ब्लास्ट: चांदनी चौक बाजार आज बंद रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
  • लोगों ने बाजार छोड़ना शुरू कर दिया और लोग अपने घरों ओर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई इस धमाके से सहम उठा। एहितयातन तौर पर कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को भी बंद करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast News Chandni Chowk Market to Remain Closed After Red Fort Explosion, Know Business Impact
दिल्ली ब्लास्ट: चांदनी चौक बाजार आज बंद रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
  • पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया। दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया।
विज्ञापन
Delhi Blast News Chandni Chowk Market to Remain Closed After Red Fort Explosion, Know Business Impact
दिल्ली ब्लास्ट: चांदनी चौक बाजार आज बंद रहेगा। - फोटो : Adobe Stock

बंद किया गया चांदनी चौक बाजार

  • बीती शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुए धमाके के कारण चांदनी चौक बाजार को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ऐसे में आज यहां पर दुकानें बंद रहेंगी और कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि, "लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाजार मंगलवार को बंद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed