फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में भी हैं ये चार चीजें तो अभी करें डिलीट, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली

Wed, 23 Nov 2022 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Nov 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Delete these 4 things from laptop or computer otherwise your bank account may be empty
कंप्यूटर या लैपटॉप में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

Laptop Tips: अगर आप देखेंगे तो आजकल लगभग हर एक काम कंप्यूटर की मदद से ही हो रहे हैं। कोई रिकॉर्ड रखना हो, दफ्तर का काम करना हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम कंप्यूटर या लैपटॉप की मदद से हो जाते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कंप्यूटर होने से जितना फायदा होता है, उतना ही डिजिटली दुनिया के नुकसान भी हैं। इसलिए आपको इस बात का हमेशा ध्यान देना है कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में क्या चीजें हैं, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके यहां होने से आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपको कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Delete these 4 things from laptop or computer otherwise your bank account may be empty
कंप्यूटर या लैपटॉप में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 1

  • कई लोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- क्रेडिट-डेबिट कार्ड नंबर, नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड आदि रखते हैं। ऐसी गलती कभी न करें, क्योंकि अगर आपका लैपटॉप हैक हुआ। तो आपका बैंक खाता खाली होने में देर नहीं लगेगी। इसलिए इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
Delete these 4 things from laptop or computer otherwise your bank account may be empty
कंप्यूटर या लैपटॉप में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई लोग अपने पर्सनल या फिर दफ्तर के लैपटॉप-कंप्यूटर में अपनी पर्सनल जानकारी रखते हैं। इसमें नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आपके सिस्टम में भी ये हैं, तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि इन जानकारियों की मदद से हैकर्स फर्जी प्रोफाइल बना सकते हैं और ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delete these 4 things from laptop or computer otherwise your bank account may be empty
कंप्यूटर या लैपटॉप में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई लोग अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से किसी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, लेकिन वहां वो अपनी पेमेंट की जानकारी सेव कर देते हैं। अगर आपने ऐसा किया है, तो सेटिंग में जाकर इसे तुरंत डिलीट कर दें। वरना जालसाज आपका बैंक खाता खाली तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delete these 4 things from laptop or computer otherwise your bank account may be empty
कंप्यूटर या लैपटॉप में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आपकी ईमेल आईडी पर हर महीने आपकी बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट आती होगी, जिसे कई लोग डाउनलोड करके लैपटॉप या कंप्यूटर में रख लेते हैं। लेकिन इसे डाउनलोड वाले फोल्डर से हटा दें, क्योंकि साइबर अपराधी आपके अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed