फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Portal: पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल, इस आसान तरीके से कर सकते हैं शिकायत

Thu, 20 Jan 2022 03:12 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 20 Jan 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
defense minister rajnath singh launches pension complaint portal for military pensioners know how to Complain
पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल - फोटो : iStock

अब सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और उनके आश्रितों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं और उनके निवारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा एक खास ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जो पेंशन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। इस पोर्टल का नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे' पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने इस पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के जरिए अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अपनी शिकायत सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग के सामने दर्ज करा सकते हैं। रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि इसका मुख्य उद्देश्य ईएसएम की पारिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना है। उन्होंने ये भी कहा कि ये पोर्टल वर्तमान और भविष्य के सैन्य पेंशनभोगियों की मदद करेगा। अगर आप भी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी या उनके आश्रित हैं तो बड़ी ही आसानी से इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं आसान तरीका... 

defense minister rajnath singh launches pension complaint portal for military pensioners know how to Complain
पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल - फोटो : iStock
ऐसे दर्ज कर सकते हैं पोर्टल पर अपनी शिकायत
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर कोई भी पूर्व सैनिक कर सकता है। 
defense minister rajnath singh launches pension complaint portal for military pensioners know how to Complain
पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल - फोटो : iStock
  • इसके लिए केवल अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
defense minister rajnath singh launches pension complaint portal for military pensioners know how to Complain
पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल - फोटो : istock
  • इसके बाद से आवेदक के रजिस्टर्ड नंबर के लिए एसएमएस खुद जारी हो जाएगा। 
विज्ञापन
defense minister rajnath singh launches pension complaint portal for military pensioners know how to Complain
पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाया पोर्टल - फोटो : istock
  • इसके अलावा ईमेल आईडी रजिस्टर करने पर पोर्टल द्वारा शिकायत में चल रही कार्रवाई की जानकारी आपके ईमेल पर भी दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed