फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Debit Card: डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाते से तुरंत उड़ जाएंगे पैसे

Wed, 29 May 2024 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 May 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Debit Card: debit card fraud debit card safety tips financial fraud safety tips
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

Debit Card: वर्तमान समय में डिजिटल पेमेंट सिस्टम से लेनदेन की व्यवस्था आसान हो गई है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया है। आधुनिक दौर में हम में से ज्यादातर लोग किसी भी भुगतान के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन कार्ड के भी कई प्रकार होते हैं। इन कार्ड के कई इस्तेमाल हैं और कई फायदे भी हैं। हालांकि, कई बार ग्राहकों के कार्ड हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्क रहें। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए सबसे जरूरी उसकी पिन है। कभी भी किसी को अपने मोबाइल फोन या किसी के फोने में पिन कोड को सेव नहीं करना चाहिए। पिन को याद रखना सबसे अच्छा तरीका है। हम सभी को यह बात पता होनी चाहिए। बता दें कि बैंक किसी भी सेवा के लिए ग्राहकों से पिन नहीं मांगते हैं। 
 
Debit Card: debit card fraud debit card safety tips financial fraud safety tips
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

अगर कॉल पर कोई भी आपसे आपका पिन नंबर मांगता है, तो समझ लीजिए कि वह धोखेबाज हो सकते हैं। इसलिए आप अपना पिन नंबर गलती से भी किसी को न बताएं। यहीं बात आपके डेबिट कार्ड सीवीवी पर भी लागू होती है। सीवीवी नंबर पीछे की तरफ तीन अंकों का होता है। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए सीवीवी का इस्तेमाल किया जाता है। 
 
Debit Card: debit card fraud debit card safety tips financial fraud safety tips
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

इन दिनों हैकर्स एक ही खाते से बड़ी राशि की जगह कई खातों से कई छोटी रकम को उड़ा लेते हैं। इसके कारण लंबे समय तक धोखाधड़ी का पता नहीं चलता है। अगर आपके बैंक स्टेटमेंट में कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे, तो आप तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Debit Card: debit card fraud debit card safety tips financial fraud safety tips
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock

अगर आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो भी आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्ड का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की जा सकती है। ऐसे में कार्ड के खो जाने पर अपने पंजीकृत मोबाइल फोन पर बैंक को जानकारी दें। अगर आपको ऐसा कोई भी मैसेज आता है, जो आपकी जानकारी में नहीं है तो तुंरत बैंक को भी बताएं। 

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों योजना में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
Debit Card: debit card fraud debit card safety tips financial fraud safety tips
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock

आपको अपने कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ विश्वसनीय व्यापारियों या वेबसाइटों पर ही करना चाहिए। उसी तरह पैसे निकालने या भुगतान के लिए भी अजनबियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आउटलेट पर पिन डालते समय किसी को अपना पिन न देखने दें। इसके साथ ही पीओएस मशीन पर आपक डेबिट कार्ड को खुद ही स्वाइप करें। दूसरे को स्वाइप करने के लिए नहीं दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed