फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों योजना में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स

Wed, 29 May 2024 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date Can Father And Son Both Take The Benefit Of This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में गरीब किसानों को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के करोड़ों आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। अब तक किसानों के खाते में 16 किस्तों के पैसे भेजे जा चुके हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। वहीं अब जल्द ही भारत सरकार 17वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date Can Father And Son Both Take The Benefit Of This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पिता के साथ-साथ बेटा दोनों लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं? क्या एक परिवार में दोनों लोग स्कीम में आवेदन करके आने वाली 17वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं?

Rules Change: एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट तक, एक जून से बदलने जा रहे ये नियम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date Can Father And Son Both Take The Benefit Of This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है। योजना का लाभ परिवार के उसी सदस्य को मिलता है जिसके नाम पर जमीन पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date Can Father And Son Both Take The Benefit Of This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इस कारण एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एकसाथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कई किसान इस बारे में जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है?

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date Can Father And Son Both Take The Benefit Of This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed