फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Security Tips: सेल के इस सीजन में साइबर ठग बना सकते हैं आपको निशाना, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 19 Sep 2022 12:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips: Never Do These Mistakes During Online Sale Otherwise You will face Big loss
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

Cyber Alert: अमेजन और फ्लिपकार्ट साल की सबसे बड़ी सेल निकालने जा रहे हैं। ऐसे में कई प्रोडकट्स को खरीदने पर ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। इस कारण लोग बड़े पैमाने पर ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीदारी करेंगे। वहीं इस इवेंट को देखते हुए साइबर ठगों का गिरोह भी काफी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इस मौके को देखते हुए साइबर ठगों का गिरोह लोगों को अपना निशाना बनाने की पूरी कोशिश में होंगे। पिछले साल भी इस दौरान लोगों के साथ लुभावने ऑफर्स की आड़ में कई फ्रॉड किए गए थे। इस दौरान लोगों के साथ होने वाले विशिंग अटैक की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको इस दौरान काफी सजग रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Cyber Security Tips: Never Do These Mistakes During Online Sale Otherwise You will face Big loss
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

सेल के दौरान लोगों के पास ऐसे कई कॉल्स आते हैं, जिनमें उनको काफी लुभावने ऑफर्स दिए जाते हैं। ऐसे में कई लोग लुभावने ऑफर्स की लालच में आकर साइबर ठग को अपनी बैंक से जुड़ी जरूरी सभी डिटेल्स साझा कर देते हैं। 

Cyber Security Tips: Never Do These Mistakes During Online Sale Otherwise You will face Big loss
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

आपको भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स, ओटीपी आदि को साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी सारी जमा राशि साइबर ठग के पास पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Security Tips: Never Do These Mistakes During Online Sale Otherwise You will face Big loss
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

इस दौरान कई बार साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर ऐसी लिंक्स भेज देते हैं, जिनमें महंगी चीजें काफी कम दाम पर होती हैं। इस कारण लोग लालच में आकर इन लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं। आपको भूलकर भी इस तरह की फिशिंग लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Cyber Security Tips: Never Do These Mistakes During Online Sale Otherwise You will face Big loss
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

सेल के दौरान कई बार साइबर ठग तरह तरह के नए उपायों का इंतजाम लोगों को ठगने के लिए करते हैं। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed