फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अगर आप भी जमा करते हैं ऑनलाइन बिजली का बिल, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed, 26 Oct 2022 12:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud: Keep These Things in Mind While Billing Electricity Bill
Cyber Fraud - फोटो : Istock

Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कामों को कराने में हमारा घंटों का समय बर्बाद होता था। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में हमारे वही काम बेहद कम समय में हो जाते हैं। आज हम मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट से लेकर कई जरूरी कामों को ऑनलाइन कर रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन बिजली बिल को जमा करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक जरूरी बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन बिजली बिल को जमा करते समय सावधान नहीं रहते हैं। ऐसे में आप एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आज के समय साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान ऑनलाइन बिजली बिल को जमा करते समय रखना चाहिए।

Cyber Fraud: Keep These Things in Mind While Billing Electricity Bill
Cyber Fraud - फोटो : istock

कई साइबर ठग बिजली कंपनियों और सप्लायर्स के नाम पर बिल जारी होने पर ग्राहकों को फर्जी एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज बिजली बिल की राशि को भेजने के लिए बोलते हैं। 

Cyber Fraud: Keep These Things in Mind While Billing Electricity Bill
Cyber Fraud - फोटो : istock

जालसाजों द्वारा भेजे गए ये मैसेज ठीक वैसे ही होते हैं, जैसे बिजली बिल की कंपनियां भेजती हैं। ऐसे में लोग आसानी से साइबर ठगों की इस चाल में फंस जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Fraud: Keep These Things in Mind While Billing Electricity Bill
Cyber Fraud - फोटो : istock

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसको लेकर ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने ग्राहकों को सतर्क करते हुए कहा है कि इस तरह के मैसेज का भूलकर भी रिप्लाई न करें। 

विज्ञापन
Cyber Fraud: Keep These Things in Mind While Billing Electricity Bill
Cyber Fraud - फोटो : istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बिजली बोर्ड सप्लायर हमेशा अपने आधिकारिक नंबरों से एसएमएस भेजता है। अगर आपको इस तरह के फर्जी मैसेज मिलता है। ऐसे में सबसे पहले आपको उसकी आधिकारिकता की जांच करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed